फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Doctor attacked in Hailakandi after Hojai in Assam, two arrested

असम में होजाई के बाद हैलाकांदी में भी डॉक्टर पर हमला, दो गिरफ्तार

Sat, 05 Jun 2021 07:49 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, हैलाकांदी।
एजेंसी, हैलाकांदी। Published by: Amit Mandal Updated Sat, 05 Jun 2021 07:49 AM IST
सार

  • 27 मई को गंभीर हालत में मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी
  • इससे पहले 1 जून होजाई में डॉक्टर पर हमले मामले में पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया था 

विज्ञापन
Doctor attacked in Hailakandi after Hojai in Assam, two arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

असम के होजाई में हाल ही में एक डॉक्टर पर हमले की घटना के बाद हैलाकांदी में भी डॉक्टर पर हमले की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को हैलाकांदी के एस के रॉय सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर से दुर्व्यवहार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हैलाकांदी पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर के अनुसार गिरफ्तार महिला के कोरोना संक्रमित होने की वजह से उसे अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रुम्पी मालाकार और हिमांशु ने 27 मई को गंभीर हालत में अपने मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। मरीज की मौत के बाद दोनों ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव भट्टाचार्जी से दुर्व्यवहार किया था। डॉक्टर ने इस मामले में हैलाकांदी सदर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मरीज के परिजनों को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि इससे पहले 1 जून होजाई में डॉक्टर पर हमले मामले में पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस घटना की आईएमए सहित विभिन्न दल, संगठनों ने कड़ी निंदा की थी।
विज्ञापन


मानवाधिकार आयोग ने होजाईमामले की मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने असम के होजाई में डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में संज्ञान लेते हुए असम सरकार से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने सरकार को चार हफ्ते के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग जिनमें महिला भी है, डॉक्टर को पीटते नजर आ रहे हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि 2 जून को इसकी शिकायत मिली थी जिस पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed