फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge Appeals to PM Modi After NDMA's Gag Order On Joshimath News in Hindi

Joshimath Case: 'मोदी जी संदेशवाहक को मत रोकिए', जोशीमठ पर NDMA के आदेश के बाद खरगे की अपील

Sun, 15 Jan 2023 08:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 15 Jan 2023 08:54 AM IST
सार

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने सरकारी एजेंसियों को जोशीमठ में भूमि धंसने से संबंधित किसी भी विवरण को  साझा करने पर रोक लगा दी है। इसके बाद से ही विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हो गया है।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge Appeals to PM Modi After NDMA's Gag Order On Joshimath News in Hindi
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड के जोशीमठ में भूमि धंसने का मामला जहां वहां के नागरिगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है वहीं अब इसपर अब सियासत भी तेज हो गई है। पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि जोशीमठ से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी को साझा करने पर रोक न लगाई जाए। इससे लोगों को सही जानकारी नहीं मिल पाएगी। दरअसल, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने सरकारी एजेंसियों को जोशीमठ में भूमि धंसने से संबंधित किसी भी विवरण को  साझा करने पर रोक लगा दी है। इसके बाद से ही विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हो गया है।

विज्ञापन


खरगे ने किया ट्वीट
जोशीमठ मामले पर खरगे ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि आपदा को हल करने और जनता की समस्याओं को हल करने के बजाय, सरकारी एजेंसियों - इसरो और मीडिया की बातचीत पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नरेंद्र मोदी जी, ''डोंट शूट द मैसेंजर।" यानी खरगे ने साफ-साफ कहा कि मोदी जी संदेशवाहक पर रोक मत लगाइए।
विज्ञापन


एनडीएमए ने क्या कहा?
एनडीएमए ने शुक्रवार शाम को जारी एक कार्यालय ज्ञापन में कहा ऐसा देखा गया है कि विभिन्न सरकारी संस्थान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में विषय वस्तु से संबंधित डेटा जारी कर रहे हैं और साथ ही वे स्थिति की अपनी व्याख्या के साथ मीडिया के साथ बातचीत कर रहे हैं। यह न केवल प्रभावित निवासियों बल्कि देश के नागरिकों के बीच भी भ्रम पैदा कर रहा है। 12 जनवरी, 2023 को माननीय केंद्रीय गृह मंत्री (अमित शाह) की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान इस मुद्दे पर प्रकाश डाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed