LIVE DNPA Conference 2023: मंत्री चंद्रशेखर बोले- सबसे पहले डिजिटल मीडिया से लोगों तक पहुंचती हैं सूचनाएं
{"_id":"63ca271e9e88e95988795e97","slug":"dnpa-conference-2023-begins-more-than-40-digital-media-experts-will-address-latest-updates-2023-01-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"LIVE DNPA Conference 2023: मंत्री चंद्रशेखर बोले- सबसे पहले डिजिटल मीडिया से लोगों तक पहुंचती हैं सूचनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 20 Jan 2023 04:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 20 Jan 2023 04:27 PM IST
खास बातें
DNPA Digital Media Conference 2023 & First DNPA Digital Impact Awards: डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन के डिजिटल कॉन्क्लेव की शुरुआत दिल्ली में हो चुकी है। इस दौरान डीएनपीए डिजिटल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स दिए गए...
विज्ञापन
DNPA Conference 2023: सभी अवार्ड पाने वाले और आयोजक
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
07:48 PM, 20-Jan-2023
हिम्मत प्लस एप दिल्ली पुलिस, डिजिलॉकर को मिला अवार्ड।
06:42 PM, 20-Jan-2023
कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रश
- फोटो : Amar Ujala
कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कार्यक्रम का समापन ऑनलाइन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया का दायरा बहुत बड़ा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सबसे पहले सूचनाएं इसी प्लेटफार्म से पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि इस फील्ड में मोनेटाइजेशन का बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के मंत्री फ्लेचर ने जो यहां कहा है, वह भी उससे इत्तेफाक रखते हैं।
विज्ञापन
06:33 PM, 20-Jan-2023
DNPA के चेयरमैन और अमर उजाला समूह के MD तन्मय माहेश्वरी
- फोटो : Amar Ujala
DNPA के चेयरमैन और अमर उजाला के एमडी तन्मय माहेश्वरी ने कहा, आज के सेशन से बहुत जानकारियां मिली हैं। आज जिन लोगों को अवार्ड मिल रहा है, उन लोगों ने हमारी और आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव किया है। भारत ने डिजिटल के क्षेत्र में बहुत काम किया है। यही वजह है कि आज पूरी दुनिया में हमारी डिजिटल ताकत की चर्चा है।
05:23 PM, 20-Jan-2023
पलक्षा यूनिवर्सिटी के फाउंडर रितेश मालिक ने कहा कि स्टार्टअप के लिए बीते कुछ साल बहुत बेहतरीन रहे हैं।
05:12 PM, 20-Jan-2023
चैलेंजेस बिफोर स्टार्टसअप्स इन करंट डिजिटल इकोसिस्टम, पोसिबिलिटी एंड चॉइस पर चर्चा हुई शुरू।
04:04 PM, 20-Jan-2023
UK की न्यूज मीडिया एसोसिएशन के सीईओ ओविन मेरडिथ ने बताया कि ब्रिटेन में 900 लोकल, रीजनल और नेशनल मीडिया हाउसेज हैं। जो रोजाना 47 मिलियन से ज्यादा लोगों तक डिजिटली पहुंचते हैं। यूके में साल दर साल डिजिटल मीडिया की पहुंच बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:45 PM, 20-Jan-2023
डिजिटल पब्लिशिंग इन इंडिया में हिस्सा लेते अमर उजाला डॉट कॉम के संपादक जयदीप कार्णिक (दाएं से दूसरे)
- फोटो : Amar Ujala
03:38 PM, 20-Jan-2023
न्यूजरूम में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की एंट्री पर हुई चर्चा। ABP इंग्लिश लाइव की एडिटर संघमित्रा ने कहा, AI से न्यूज क्रिएट नहीं हो सकती।
03:35 PM, 20-Jan-2023
ET ऑनलाइन के संपादक दीपक आजवानी ने कहा, ओरिजनल कंटेंट ज्यादा जरूरी है। मौजूद पैनल ने भी सहमति जताई।
03:16 PM, 20-Jan-2023
डिजिटल पब्लिशिंग इन इंडिया: चुनौतियां और संभावनाओं पर चर्चा। अमर उजाला डॉट कॉम के संपादक जयदीप कर्णिक ने कहा कि डिजिटल में जो चुनौतियां पहले थीं, वही आज भी हैं। उसके लिए ही मिलकर समाधान ढूंढना है।
