{"_id":"63c1d1771985620811050ebf","slug":"dmk-leader-shivaji-krishnamoorthy-sparked-a-controversy-remark-against-tamil-nadu-governor-rn-ravi-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: DMK नेता का राज्यपाल पर विवादित बयान, कहा- सरकार का भाषण नहीं पढ़ा तो कश्मीर चले जाओ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: DMK नेता का राज्यपाल पर विवादित बयान, कहा- सरकार का भाषण नहीं पढ़ा तो कश्मीर चले जाओ
Sat, 14 Jan 2023 03:17 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, चेन्नई
एएनआई, चेन्नई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 14 Jan 2023 03:17 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ कृष्णमूर्ति की टिप्पणी की निंदा की और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीएमके नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कृष्णमूर्ति ने गुरुवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, अगर राज्यपाल अपने विधानसभा भाषण में अंबेडकर का नाम लेने से इनकार करते हैं, तो क्या मुझे उन पर हमला करने का अधिकार नहीं है? कृष्णमूर्ति ने कहा, राज्यपाल तमिलनाडु सरकार द्वारा दिए गए भाषण को नहीं पढ़ते हैं, तो कश्मीर जाएं और हम आतंकवादी भेजेंगे ताकि वे आपको मार गिरा सकें।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ कृष्णमूर्ति की टिप्पणी की निंदा की और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष नारायणन त्रिपाठी ने कहा, डीएमके अध्यक्ष को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्हें एनआईए जांच के दायरे में रखा जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने कहा था कि वह जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल रवि को मारने के लिए आतंकवादी भेजेंगे।
इस बीच, कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों और अन्य सहयोगी सदस्यों ने भाषण विवाद को लेकर शुक्रवार को टीएन राज्यपाल आरएन रवि के खिलाफ राजभवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। तमिलनाडु के विधायक थिरु एन इरमाकृष्णन ने बुधवार को राज्यपाल आर एन रवि के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया, जिसमें उनके कृत्य पर खेद शब्द का उल्लेख किया।