फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK convenes to mourn the death of M Karunanidhi on 14 august

करुणानिधि के निधन पर शोक जताने के लिए द्रमुक ने बुलाई बैठक, 1969 के बाद हो रही है ऐसी बैठक

Fri, 10 Aug 2018 04:17 PM IST
भाषा, चेन्नई
भाषा, चेन्नई Updated Fri, 10 Aug 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
DMK convenes to mourn the death of M Karunanidhi on 14 august
करुणानिधि - फोटो : SELF
दक्षिण भारत की राजनीति के 'भीष्म पितामह' माने जानेवाले और द्रमुक प्रमुख एम. करुणानिधि के निधन पर शोक जताने के लिए 14 अगस्त को पार्टी की कार्यकारी समिति की अत्यावश्यक बैठक बुलायी जाएगी। यह सूचना पार्टी की ओर से शुक्रवार को जारी की गई। 
विज्ञापन


समिति के सभी सदस्यों को बैठक में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेने को कहा गया है। बैठक यहां पार्टी मुख्यालय ‘अन्ना अरिवलयम’ में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। 

पार्टी महासचिव के. अनबझगन की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया कि बैठक के एजेंडे में करुणानिधि के निधन पर शोक जताना शामिल है। 

द्रमुक के एक नेता ने बताया कि पार्टी के संस्थापक एवं मुख्यमंत्री सी एन अन्नादुरै का 1969 में जब निधन हुआ था तो ऐसी ही एक बैठक आयोजित की गई थी। 

यह पूछे जाने पर कि क्या बैठक में और कोई मुद्दा नहीं उठाया जाएगा, इस पर उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘शोक व्यक्त करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा और इसके अलावा अभी एजेंडा में कुछ नहीं है। जनरल काउंसिल की बैठक की तारीख पर विचार करके उसकी घोषणा की जाएगी।’’ 
विज्ञापन


द्रमुक सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अपने कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन को अध्यक्ष बनाने की तैयारी में है और जनरल काउंसिल की बैठक में इस बाबत प्रस्ताव पेश किए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते जनवरी में स्टालिन को द्रमुक का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed