फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK chief M Karunanidhi died: Many leaders expressed their condolences on the demise of Karunanidhi

करुणानिधि के निधन पर देश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Tue, 07 Aug 2018 09:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Tue, 07 Aug 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
DMK chief M Karunanidhi died: Many leaders expressed their condolences on the demise of Karunanidhi
करुणानिधि
तमिलनाडु की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले एक सफल फिल्म लेखक, गीतकार, साहित्यकार, कार्टूनिस्ट और पत्रकार एम करुणानिधि का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। द्रविड़ मुनेत्र कणगम के 94 वर्षीय करुणानिधि ने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में मंगलवार शाम 6:10 बजे अंतिम सांस ली। खबर मिलने के बाद उनके हजारों समर्थक अस्पताल के बाहर जमा हो गए। तमिलनाडु में शोक की लहर फैल गई है। सरकार ने प्रदेश में बुधवार को छुट्टी घोषित कर दी है। करुणानिधि के निधन पर देश के तमाम राजनेताओं ने शोक जताया है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : 
कलाईनार करुणानिधि के निधन से मुझे बेहद दुख हुआ। वह भारत के वरिष्ठतम नेताओं में से एक थे। वह क्षेत्रीय आकांक्षाओं के साथ राष्ट्रीय प्रगति के लिए भी खड़े रहते थे। तमिलों के कल्याण के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध रहने के साथ उन्होंने तमिलनाडु की आवाज को पूरे देश तक पहुंचाने का काम किया। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष, राहुल गांधी : 
तमिल लोगों के द्वारा प्यार किए गए, पिछले 6 दशक से कलाईनार तमिल राजनीति के मंच पर सवार, एक महान हस्ती थे। भारत ने आज अपना महान सपूत खो दिया। मेरी संवेदना परिवार और उनके लाखों समर्थकों के साथ है। भारतीयों ने आज रात अपने चहेते नेता को हमेशा के लिए खो दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता और राजनेता, रजनीकांत : 
मेरे लिए आज का दिन काला दिन है। कभी नहीं भूल सकता आज मैंने अपना कलाईनार खो दिया। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना है। 

भाजपा अध्यक्ष, अमित शाह : 
करुणानिधि जी के निधन के दुखद समाचार से बहुत दुखी हूं। उनकी जीवन यात्रा बहुत प्रभावी रही। फिल्म लेखक के तौर पर शुरुआत कर तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री बने। आपातकाल के दौरान उन्होंने कड़ा संघर्ष किया और इसे कोई भूल नहीं सकता। 

पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री, ममता बनर्जी : 
आज भारत ने अपना एक महान सपूत खो दिया। तमिलनाडु ने अपने पिता समान शख्स को खो दिया। अलविदा कलाईनार! मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि तमिलनाडु के लोगों के लिए।

भाजपा नेता, सुब्रमण्यन स्वामी : 
तमिल साहित्य और फिल्म लेखन में उनका योगदान अतुलनीय है। वह सामाजिक संघर्ष की मुखर आवाज थे, लेकिन बाद में परिवार के भ्रष्टाचार के कारण उन्हें असहज स्थितियों का भी सामना करना पड़ा। 

तेलंगाना मुख्यमंत्री, के चंद्रशेखर राव : 
करुणानिधि कुछ उन नेताओं में से जिन्होंने आम आदमी को राजनीति से रूबरू कराया। मुझे उनके निधन से गहरा दुख हुआ है और मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। 


अभिनेता, शत्रुघ्न सिन्हा : 
सम्मानित और प्रशंसनीय नेता होने के साथ लोग उन्हें बहुत प्यार करते थे। वह एक असल जिंदगी के रोल मॉडल थे। उनका गुजर जाना हम सभी के लिए दिल तोड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed