फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DK Shivakumar was again admitted to hospital after he complained of chest pain

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए डीके शिवकुमार

Tue, 12 Nov 2019 08:19 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 12 Nov 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
DK Shivakumar was again admitted to hospital after he complained of chest pain
डीके शिवकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें 23 अक्तूबर को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया है। जिसके बाद वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं जिसका उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ा है।

विज्ञापन


विज्ञापन



कई मौकों पर कर्नाटक के पूर्व मंत्री ने सीने और कमर में दर्द होने की शिकायत की थी। एक नवंबर को उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और लो शुगर लेवल के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिवकुमार को तिहाड़ जेल से 50 दिनों बाद सशर्त जमानत मिलने के बाद रिहा किया गया। उन्हें यह जमानत दिल्ली उच्च न्यायालय ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वह प्रिवेंशन मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) 2002 के तहत न्यायिक हिरासत में थे। उन्हें आयकर विभाग की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। विभाग ने अगस्त 2017 में नई दिल्ली के उनके फ्लैट से 8.6 करोड़ रुपये जब्त किए थे। 29 अगस्त को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने हवाला मामले में उनकी गिरफ्तारी से छूट वाली याचिका को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed