{"_id":"654eed0d67ce5049840af275","slug":"dk-shivakumar-dares-telangana-brs-leaders-to-visit-karnataka-to-see-how-government-scheme-implement-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: 'कर्नाटक में जाकर देखिए कैसे सरकारी योजनाएं लागू की जाती हैं', शिवकुमार की बीआरएस नेताओं को नसीहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: 'कर्नाटक में जाकर देखिए कैसे सरकारी योजनाएं लागू की जाती हैं', शिवकुमार की बीआरएस नेताओं को नसीहत
Sat, 11 Nov 2023 08:33 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 11 Nov 2023 08:33 AM IST
सार
शिवकुमार ने कहा 'मैं फिर से कह रहा हूं कि चंद्रशेखर राव, केटी रामाराव और बीआरएस के सभी नेताओं से कहना चाहता हूं कि हमने जो भी वादे किए वो सभी पूरे किए।
विज्ञापन
चंद्रशेखर राव और डीके शिवकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। यही वजह है कि पार्टी के शीर्ष नेता तेलंगाना में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और सीएम सिद्धारमैया भी तेलंगाना में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान डीके शिवकुमार ने बीआरएस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें कर्नाटक जाकर देखना चाहिए कि कैसे सरकारी योजनाएं लागू की जाती हैं। डीके शिवकुमार ने वादा किया कि अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में आयी तो जनता से जो भी वादे किए जा रहे हैं, वो सभी पूरे होंगे।
डीके शिवकुमार ने दी बीआरएस नेताओं को नसीहत
डीके शिवकुमार ने कहा 'मैं मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी की तरफ से आपको यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि जो भी वादे किए जा रहे हैं उन्हें हम पूरा करेंगे।' शिवकुमार ने कहा 'मैं फिर से कह रहा हूं कि चंद्रशेखर राव, केटी रामाराव और बीआरएस के सभी नेताओं से कहना चाहता हूं कि हमने जो भी वादे किए वो सभी पूरे किए। अपने कार्यकर्ताओं विधायकों को कर्नाटक भेजिए और हम दिखाएंगे कि कैसे जनता से किए वादे पूरे किए जाते हैं और वैसा ही हम तेलंगाना में करेंगे।'
100 दिनों में लागू करेंगे छह गारंटी योजनाएं
तेलंगाना में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को लेकर कहा कि वह दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव जीतेंगे और सीएम चंद्रशेखर राव को कामारेड्डी से हराएंगे। बता दें कि रेवंत रेड्डी कोडांगल और कामारेड्डी दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं और कामारेड्डी में उनका मुकाबला सीएम केसीआर से है। तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। सिद्धारमैया ने कहा कि 'हमने कर्नाटक में सत्ता में आने के 100 दिनों के भीतर पांच गारंटी योजनाएं लागू की। तेलंगाना में एक बोनस समेत छह गारंटी योजनाएं भी सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर लागू की जाएंगी।'