फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dispute between congress leader and Rahul Gandhi Security commandos

'किसान यात्रा' में SPG से भिड़े कांग्रेसी, राहुल गांधी ने किया बीच-बचाव

Wed, 28 Sep 2016 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Sep 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
dispute between congress leader and Rahul Gandhi Security commandos
राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली की किसान यात्रा में बुधवार को हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि बरेली में राहुल के रोड शो के दौरान कमांडोज और कुछ कांग्रेसी नेताओं ने तीखी नोक-झोंक हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राहुल गांधी बरेली में रोड शो कर रहे थे। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व मेयर प्रत्याशी अमजद सलीम उनका स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान एसपीजी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों उलझ गए। देखते-देखते दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई।
विज्ञापन


एसपीजी और कांग्रेस नेता में झगड़ा होता देख राहुल गांधी ने बीच-बचाव किया। राहुल के समझाने पर दोनों शांत हुए। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ।

बताते चलें कि इस कार्यक्रम में भी राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा, 'मोदी जी ने हर साल ढाई लाख युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था। हर किसी के एकाउंट में 15-15 लाख रुपए डालने का वायदा किया था। उन्होंने देश के बड़े उद्योगपतियों का 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ। मोदी सरकार किसानों और गरीबों के लिए काम नहीं कर रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

अमजद सलीम पर हो सकती है कार्रवाई

dispute between congress leader and Rahul Gandhi Security commandos
राहुल गांधी
कांग्रसे के सूत्रों के अनुसार, शीर्ष नेतृत्व अमजद सलीम पर कार्रवाई कर सकती है। एसपीजी कमांडे के साथ हुई मारपीट की घटना को राहुल गांधी ने कफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने खुद ही इस मामले को संज्ञान में लिया है और झड़प कैसे हुआ इसकी पूरी जानकारी ली।

इसके बाद किसान यात्रा के दौरान मौजूद कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अमजद सलीम के निष्काशन के संकेत दिए हैं। बताया जा रहा है कि उनका ये कदम अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है और पार्टी उन पर कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed