फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Disaster, epidemic management will be the part of school and college syllabus in odisha

Covid 19: ओडिशा में स्कूल, कॉलेज पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा आपदा, महामारी प्रबंधन

Sun, 30 May 2021 01:47 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 30 May 2021 01:47 AM IST
सार

ओडिशा में अब से, हाई स्कूल और कॉलेज के प्रत्येक छात्र पाठ्यक्रम के हिस्से के तहत आपदा और महामारी प्रबंधन के बारे में जानेंगे

विज्ञापन
Disaster, epidemic management will be the part of school and college syllabus in odisha
नवीन पटनायक (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

ओडिशा सरकार ने शनिवार को उच्च विद्यालय और कॉलेज के पाठ्यक्रम में आपदा और महामारी प्रबंधन को शामिल करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया गया।

विज्ञापन


मंत्रिपरिषद ने कहा कि उसे लगा कि राज्य में हर किसी को बार-बार आने वाले चक्रवातों और महामारी जैसी आपदाओं से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए अच्छी तरह से तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन


प्रस्ताव में कहा गया है कि एक समय था जब ओडिशा आपदाओं का सामना करने और आपदाओं में जान गंवाने को लेकर विवश था, लेकिन आज, आपदा प्रबंधन के ओडिशा मॉडल की वैश्विक प्रशंसा हो रही है। उसमें कहा गया कि इस परिवर्तन का केंद्र राज्य का दृढ़ विश्वास है और आपदा की तैयारी सामुदायिक भागीदारी में निहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि समय आ गया है कि हम राज्य में एक विशाल ज्ञान अवसंरचना का निर्माण करें जो सभी को एक योद्धा बना देगा। आज, हम एक भविष्य का निर्णय ले रहे हैं। हम अपने लोगों को बड़े पैमाने पर प्रशिक्षित करेंगे कि ज्ञात आपात स्थितियों से कैसे निपटें और कैसे प्रतिक्रिया करें उन स्थितियों के लिए जहां परिणाम का अनुमान नहीं की लगाया जा सकता है।


पटनायक ने कहा कि राज्य अपने कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की आपदा और महामारी प्रबंधन की मौलिक प्रकृति के बारे में भी प्रशिक्षित करेगा। आपदा और महामारी प्रबंधन सरकारी भर्ती पाठ्यक्रम में भी होगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी आपदा और महामारी प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed