फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Diplomatic tension between India and Canada will not affect business know updates in hindi

India-Canada: राजनयिक तनाव का असर कारोबार पर नहीं; साढ़े आठ अरब डॉलर का आयात-निर्यात करते हैं दोनों देश

Wed, 16 Oct 2024 03:51 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 16 Oct 2024 03:51 AM IST
सार

कनाडा भारत को मिनरल्स, दालें, पोटाश, औद्योगिक रसायन और रत्न पत्थरों का निर्यात करता है जबकि भारत से मोती, सैन्य उपकरण, दवाओं, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का आयात करता है।

विज्ञापन
Diplomatic tension between India and Canada will not affect business know updates in hindi
भारत कनाडा झंडा - फोटो : istock

विस्तार

भारत और कनाडा ने आश्वस्त किया है कि दोनों देशों के तनाव के असर दोनों देशों के बीच कारोबार पर नहीं होगा। भारत सरकार के सूत्रों ने कहा, हम कारोबारी रिश्तों को लेकर चिंतित नहीं हैं। कनाडा के साथ हमारे कारोबारी रिश्ते बहुत बड़े नहीं हैं। दोनों देशों के बीच करीब साढ़े आठ अरब डॉलर का आयात और निर्यात होता है।

विज्ञापन


कनाडा भारत को मिनरल्स, दालें, पोटाश, औद्योगिक रसायन और रत्न पत्थरों का निर्यात करता है जबकि भारत से मोती, सैन्य उपकरण, दवाओं, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का आयात करता है।
विज्ञापन


कनाडा की वाणिज्य मंत्री मेरी एनजी ने सोमवार को कहा, मैं अपने देश के कारोबारी समुदाय को आश्वस्त करती हूं कि हमारी सरकार भारत और कनाडा के बीच स्थापित कारोबारी रिश्तों को मजबूती से जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत में कारोबार कर हरे कनाडाई व्यापारियों के साथ हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत बने रहें। अगस्त महीने में कनाडा ने भारत को 27.9 करोड़ डॉलर के सामान का निर्यात किया जबकि भारत से 32.4 करोड़ का आयात किया। यह पिछले अगस्त के मुकाबले 14 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


600 से अधिक कनाडा की कंपनियां भारत में
भारत के बाजारों में कनाडा की ओर से करीब 54 अरब डॉलर का निवेश किया गया है और सूत्रों का मानना है कि इस स्थिति में भी फिलहाल कोई बदलाव नहीं आने वाला। भारत में कनाडा की 600 से अधिक कंपनियां कारोबार कर रही हैं। ये कंपनियां आईटी, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जुड़ी हैं। 1000 से अधिक कंपनियां भारत में कारोबार के लिए आना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed