{"_id":"689a0ab5826ea01b810f5eb1","slug":"dinner-program-of-india-block-hosted-by-mallikarjung-kharge-many-oppositionleaders-attended-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dinner Politics: खरगे की मेजबानी में इंडिया ब्लॉक का रात्रिभोज कार्यक्रम, अखिलेश यादव समेत कई नेता हुए शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Dinner Politics: खरगे की मेजबानी में इंडिया ब्लॉक का रात्रिभोज कार्यक्रम, अखिलेश यादव समेत कई नेता हुए शामिल
Mon, 11 Aug 2025 08:52 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 11 Aug 2025 08:52 PM IST
सार
Dinner Politics: दिल्ली में विपक्षी राजनीतिक दलों के गठबंधन- इंडिया ब्लॉक के नेताओं के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने रात्रिभोज का आयोजन किया। इस आयोजन में सोनिया गांधी, प्रियंका चतुर्वेदी, जया बच्चन, सुप्रिया सुले, प्रियंका गांधी, मीसा भारती, कनिमोझी, डिंपल यादव समेत कई महिला सांसदों का पहुंचना खासा चर्चित रहा। शरद पवार और अखिलेश यादव ने भी डिनर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विपक्षी नेताओं के डिनर में कई दिग्गज महिला सांसदों ने भी भाग लिया
- फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद के मानसून सत्र में जारी जबरदस्त हंगामे और सत्ताधारी दल-विपक्ष के बीच गतिरोध के बीच दिल्ली में विपक्षी दलों के कई दिग्गज सांसद रात्रिभोज में जमा हुए। आम तौर पर सक्रिय रहने वाले पुरुष नेताओं के अलावा डिनर में महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति ने सबका ध्यान खींचा। रात्रिभोज की मेजबानी राज्यसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे कर रहे हैं। इस आयोजन में सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन और सपा सांसद डिंपल यादव समेत कई और चर्चित हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इंडिया ब्लॉक के इस बहुचर्चित समागम और रात्रिभोज में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सांसद मीसा भारती, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।
वयोवृद्ध राजनेता शरद पवार और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश भी दिखे
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी इंडिया ब्लॉक के नेताओं के लिए आयोजित इस डिनर में शामिल होने पहुंचे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र से निर्वाचित एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले भी इस रात्रिभोज में शामिल होने पहुंचीं।
विज्ञापन
रात्रिभोज में शामिल होने के बाद शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, हमने राजनीति को एक तरफ रखते हुए आपस में मेलजोल किया और पारिवारिक विषयों पर बात की। मुलाकात का माहौल बहुत अच्छा था। इंडिया ब्लॉक की एकजुटता आप सभी के सामने है।
ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग बोला- कांग्रेस के 'वोट चोरी' के दावे गलत, 'फैक्ट चेक' के साथ जारी किए दस्तावेज
चुनाव आयोग को लेकर चिंतित हैं विपक्षी पार्टियां, NCP सांसद सुप्रिया सुले ने कही यह बात
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने रात्रिभोज में शामिल होने के बाद कहा, भोजन बहुत अच्छा था। बातचीत भी बहुत अच्छी रही... हम चुनाव आयोग को लेकर बहुत चिंतित हैं।

शिवसेना सांसद प्रियंका ने बताया- पारिवारिक विषयों पर बातें हुईं, विपक्ष एकजुट#WATCH | Delhi | NCP SCP chief Sharad Pawar and NCP SCP MP Supriya Sule arrive for the INDIA bloc leaders' dinner hosted by Rajya Sabha LoP and Congress National President Mallikarjun Kharge. pic.twitter.com/l5O3ja6Zp1
— ANI (@ANI) August 11, 2025