फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dilip Ghosh threaten to shoot and kill those involved in damaging public property just like UP Assam

भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष बोले- संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को यूपी की तरह मारेंगे गोली

Mon, 13 Jan 2020 08:16 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादिया Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 13 Jan 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
Dilip Ghosh threaten to shoot and kill those involved in damaging public property just like UP Assam
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को उत्तर प्रदेश की तरह गोली मार दी जाएगी। बंगाल के नादिया जिले में एक रैली को सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए घोष ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला किया क्योंकि उन्होंने पिछले साल दिसंबर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान रेलवे की संपत्ति और सार्वजनिक परिवहन को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ लाठीचार्ज या गोली चलाने का आदेश नहीं दिया था। 

विज्ञापन


घोष ने कहा, 'क्या यह उनके पिताजी की संपत्ति है? वह कैसे सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं जो करदाताओं के पैसों से बनी है? उत्तर प्रदेश, असम और कर्नाटक की सरकारों ने ऐसे राष्ट्र विरोधी तत्वों पर गोली चलाकर बिलकुल ठीक काम किया।' उन्होंने बंगाली हिंदुओं के हितों को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान करने का आह्नान किया। भाजपा नेता ने दावा किया कि भारत में दो करोड़ मुस्लिम घुसपैठिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया, 'अकेले पश्चिम बंगाल में एक करोड़ घुसपैठिए हैं और ममता बनर्जी उन्हें बचाने की कोशिश कर रही हैं।'
विज्ञापन

 

बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'दीदी (ममता बनर्जी) की पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि वह उनके मतदाता हैं। यूपी, असम और कर्नाटक की हमारी सरकारों ने ऐसे लोगों को कुत्तों की तरह गोलियां चलाकर मार दिया।' घुसपैठियों को लेकर उन्होंने कहा, 'तुम यहां आते हो, हमारा खाना खाते हो, यहां रहते हो और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हो। क्या यह तुम्हारी जमींदारी है? हम तुम्हें लाठियों से मारेंगे, गोली मारेंगे और तुम्हें जेल में डाल देंगे।'


केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने बंगाल अध्यक्ष के बयान पर कहा, 'दिलीप घोष ने जो कहा उससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। यह उनकी कल्पना का एक अनुमान है और यूपी, असम में भाजपा सरकार ने कभी भी लोगों पर किसी भी कारण से गोली नहीं चलवाई है। दिलीप दा ने जो भी कहा वह बहुत ही गैरजिम्मेदाराना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed