फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digital India Law: Rajeev Chandrasekhar said Draft rules will come in April on prompt data from spying devices

Digital India Law: राजीव चंद्रशेखर ने कहा- जासूसी उपकरणों से प्राप्त डाटा पर अप्रैल में आएगा नियमों का मसौदा

Fri, 10 Mar 2023 07:53 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 Mar 2023 07:53 AM IST
सार

चंद्रशेखर ने बंगलूरू में एक वर्चुअल साक्षात्कार में कहा कि हितधारकों के साथ अभी दो और दौर की चर्चा किए जाने के बाद डिजिटल इंडिया अधिनियम के मसौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा। मसौदा अप्रैल में जारी किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Digital India Law: Rajeev Chandrasekhar said Draft rules will come in April on prompt data from spying devices
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जासूसी चश्मे और पहने जाने वाले उपकरणों से प्राप्त डाटा को संभालने के नियमों पर मसौदा अप्रैल में पेश किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावित डिजिटल इंडिया कानून पर पहली बार चर्चा करने के बाद यह बात कही।

विज्ञापन


चंद्रशेखर ने बंगलूरू में एक वर्चुअल साक्षात्कार में कहा कि हितधारकों के साथ अभी दो और दौर की चर्चा किए जाने के बाद डिजिटल इंडिया अधिनियम के मसौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा। मसौदा अप्रैल में जारी किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


अंतिम मंजूरी के लिए जुलाई में संसद में रखे जाने से पहले इस पर लगभग 45-60 दिनों तक सार्वजनिक परामर्श किया जाएगा। हमने इसके प्राथमिक स्तर के कानूनी प्रारूप पर चर्चा कर ली है। उम्मीद है कि इस साल कानून लागू हो जाएगा। तेजी से बदलते आर्थिक तकनीकी परिवेश में उपभोक्ताओं की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए कानून को अगले 10 वर्षों तक के भविष्य को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed