फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dibrugarh University student jumps off hostel building due to ragging

Ragging in Assam: रैगिंग से तंग आकर डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी का छात्र हॉस्टल से कूदा, हालत गंभीर, सीएम ने की अपील

Mon, 28 Nov 2022 10:31 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिब्रूगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिब्रूगढ़ Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 28 Nov 2022 10:31 AM IST
सार

रैगिंग की यह घटना रविवार को हुई। घायल छात्र की पहचान आनंद शर्मा के रूप में की गई है। इस घटना को लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कड़ी नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को पीड़ित छात्र के इलाज और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
Dibrugarh University student jumps off hostel building due to ragging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में रैगिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब असम की डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में सीनियर छात्रों ने रैगिंग के दौरान एक जूनियर को इतना प्रताड़ित किया कि वह दूसरी मंजिल से कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
विज्ञापन

रैगिंग की यह घटना रविवार को हुई। घायल छात्र की पहचान आनंद शर्मा के रूप में की गई है। इस घटना को लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कड़ी नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को पीड़ित छात्र के इलाज और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है। मामले पर नजर रखी जा रही है। रैगिंग के शिकार छात्र आनंद शर्मा का एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


तीन आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित छात्र के परिजनों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डिब्रूगढ़ पुलिस ने रैगिंग में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनके नाम हैं प्रांजित बरुआ, निरंजन ठाकुर और सिमंत हजारिका। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घायल छात्र की हालत नाजुक बताई गई है। उसका अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed