फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dharmendra Pradhan said International market has reduced fuel production manufacturing countries are producing less fuel to gain more profit

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बोले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गिनाए महंगाई के कारण

Sun, 21 Feb 2021 06:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 21 Feb 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra Pradhan said International market has reduced fuel production  manufacturing countries are producing less fuel to gain more profit
धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : ANI

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के दाम पार गया है। वहीं लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों को लेकर विपक्ष  लगातार मोदी सरकार पर हमलावर होता जा रहा है। इस बीच, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को पेट्रोल-डीजल के कीमतें बढ़ने के कारण बताए।

विज्ञापन


केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को बताया कि ईंधन की कीमत बढ़ने के पीछे दो मुख्य कारण हैं। पहला अंतरराष्ट्रीय बाजार ने ईंधन का उत्पादन कम कर दिया है। वहीं दूसरी और अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए  विनिर्माण देश कम ईंधन का उत्पादन कर रहे हैं। इससे उपभोक्ता देशों की परेशानियां बढ़ गईं हैं।

विज्ञापन
 
 ऑयल बांड्स, कीमतों में बढ़ोतरी की वजह
धर्मेंद्र प्रधान से जब पूछा गया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है, तो उस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये बात सच है। लेकिन इसके लिए ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को समझना होगा। उन्होंने कहा कि कीमतों की बढ़ोतरी के पीछे दो बड़ी वजहें है, पहला तो ये अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने ऑयल बांड्स के मुद्दे को भी उठाया। वो कहते हैं कि कांग्रेस की सरकार ने ऑयल बांड्स बिना किसी बजटरी सपोर्ट के जारी किए थे और उसका बड़ा असर कीमतों में दिखाई दे रहा है। तेल कंपनियों को अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा ऑयल बांड्स की ब्याज अदायगी में हो रहा है और उसका असर कीमतों पर नजर आ रहा है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम लगातार ओपेक और ओपेक प्लस देशों से आग्रह कर रहे हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए। हमें उम्मीद है कि इसमें जल्द बदलाव होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ईंधन की कीमतें बढ़ने का एक और कारण वैश्विक महामारी कोरोना वायरस भी है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed