{"_id":"6720cc568ef610b29c065648","slug":"dhanteras-rahman-s-diyas-will-be-lit-on-ram-s-diwali-customers-and-shopkeepers-are-very-excited-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhanteras: राम की दिवाली में जलेंगे रहमान के दीये, ग्राहकों-दुकानदारों में जबरदस्त उत्साह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Dhanteras: राम की दिवाली में जलेंगे रहमान के दीये, ग्राहकों-दुकानदारों में जबरदस्त उत्साह
Tue, 29 Oct 2024 05:21 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 29 Oct 2024 05:21 PM IST
सार
Dhanteras: दिवाली का त्योहार सनातन धर्म से जुड़ा माना जाता है, लेकिन मुस्लिम समुदाय के लोग भी खूब बढ़चढ़कर दिवाली का त्योहार मना रहे हैं। दीवाली की सजावट की वस्तुओं को बनाने में सबसे अधिक कारीगर मुसलमान समुदाय के लोग ही हैं।
विज्ञापन
धनतेरस पर बाजार में रौनक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनतेरस और दिवाली का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। महंगाई के बाद भी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं और अपना घर सजाने और अपने प्रियजनों को उपहार देने के लिए अपनी हैसियत से बढ़कर खर्च कर रहे हैं। भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, दीयों, सजावटी झालरों, झाड़ू, कपड़े, मिठाईयों, बर्तनों से लेकर गहनों तक की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बाजार में पैर रखना दूभर हो गया है।
दिवाली का त्योहार सनातन धर्म से जुड़ा माना जाता है, लेकिन मुस्लिम समुदाय के लोग भी खूब बढ़चढ़कर दिवाली का त्योहार मना रहे हैं। दीवाली की सजावट की वस्तुओं को बनाने में सबसे अधिक कारीगर मुसलमान समुदाय के लोग ही हैं। यानी 'राम की दीवाली' में 'रहमान के दीये' जल रहे हैं और इसी गंगा-जमुनी तहजीब के साथ पूरे देश में दिवाली-धनतेरस का यह त्योहार खूब हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
दिये बेच रहे मोहम्मद शाह ने अमर उजाला को बताया कि अभी दिवाली के त्योहारों की शुरुआत ही हुई है, लेकिन अभी से ग्राहक जमकर उनकी दुकान पर आ रहे हैं। खूब बढ़चढ़कर दीपक खरीद रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार दीयों के दाम कुछ अधिक हैं, लेकिन इसके बाद भी ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। अभी दीवाली का त्योहार तीन दिन है, इसके बाद कुछ लोग देव दीपावली का त्योहार भी मनाते हैं, तब तक दीयों की बिक्री चलती रहेगी।
विज्ञापन
खूब जमकर करेंगे खरीदारी
दीये खरीद रही स्मृति ने अमर उजाला को बताया कि इस बार महंगाई ने कुछ परेशान अवश्य कर रखा है, लेकिन इसके बाद भी दिवाली की खुशी में कोई कमी नहीं है। वे पूरे दिन से जमकर खरीदारी कर रही हैं और पूरा घर सजा चुकी हैं, लेकिन खरीदारी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्होंने कहा कि पूरे घर को सजाने के साथ-साथ करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को साथ जमकर दिवाली मनानी है। उनका पूरा परिवार दिवाली की तैयारियों में लगा हुआ है।
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाजारों में सजावट
लोग अपना घर तो सजा ही रहे हैं, बाजारों में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाजारों को भी खूब सजाया गया है। पूरा बाजार सजावटी लड़ियों से पाट दिया गया है। हर तरफ चमकीले पन्नियों से बनी झालरें, रंगीन और इलेक्ट्रॉनिक लाइटें बाजार को विवाहोत्सव जैसा आकर्षक बना दे रही हैं। लोगों के मन में बाजार को देखकर सकारात्मक सोच का असर पड़ रहा है। बाजार के मंडल पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा को भी मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं।
गहने-बर्तन-सजावटी वस्तुओं पर सबसे ज्यादा भीड़
बाजार में भीड़ बहुत अधिक है। लोग गहनों, बर्तनों और सजावटी वस्तुओं की खरीद में सबसे ज्यादा पैसा खर्च कर रहे हैं। वाहनों के शोरूम पर लोगों की जबरदस्त भीड़ दिखाई दे रही है। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े शोरुम तक में ग्राहकों की भारी भीड़ है। सीटीआई का अनुमान है कि केवल तीन दिन के दिवाली के त्योहार में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। दीवाली की खुशियों में बाजार से लेकर ग्राहक तक सराबोर हैं। इससे बाजार के चल पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।