{"_id":"6001690a8ebc3e2e25748b1b","slug":"dhananjay-munde-issue-ncp-chief-sharad-pawar-we-have-full-faith-in-mumbai-police-this-must-be-probed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोप में घिरे मुंडे की कुर्सी को फिलहाल खतरा नहीं, पवार ने लिया यू-टर्न","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुष्कर्म के आरोप में घिरे मुंडे की कुर्सी को फिलहाल खतरा नहीं, पवार ने लिया यू-टर्न
Sat, 16 Jan 2021 02:16 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 16 Jan 2021 02:16 AM IST
सार
- एनसीपी नेता शरद पवार ने लिया यू-टर्न, बोले-अभी तत्काल इस्तीफे की जरूरत नहीं
विज्ञापन
शरद पवार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म के आरोप में घिरे महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे को फिलहाल राहत मिल गई है। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने शुक्रवार को यू-टर्न लेते हुए कहा कि फिलहाल, तत्काल इस्तीफे की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि कल की बात अलग थी, आज की तस्वीर अलग है। वहीं, मुंडे को लेकर एनसीपी भी दो हिस्सों में बंट गई है। मुंडे के इस्तीफे का विरोध करने वाला गुट भारी पड़ गया। माना जा रहा है कि इस वजह से पवार को नरम रुख अपनाना पड़ा।
विज्ञापन
पवार ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, मुंडे पर आरोप लगाने वाली महिला पर एक पूर्व विधायक व भाजपा नेता कृष्णा हेगड़े ने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा आरोप लगाने वालों में एक एयरलाइंस कंपनी का पूर्व अधिकारी भी शामिल है। इसलिए इस मसले पर एक अलग तरीके से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को जब धनंजय मुंडे ने अपना पक्ष रखा था तो उस वक्त पूरी तस्वीर उनके सामने नहीं आई थी। अब नई जानकारी सामने आई है, इसलिए पूरी जांच और तथ्यों के बिना निर्णय लेना अनुचित होगा। इससे पहले बृहस्पतिवार को देर रात पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल के घर पर एनसीपी नेताओं की बैठक हुई थी जिसमें मुंडे के इस्तीफे पर चर्चा हुई थी। माना जा रहा है कि इसके बाद मुंडे का मंत्री पद बरकरार रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा का सोमवार से राज्यव्यापी आंदोलन
दुष्कर्म के मामले में धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार से भाजपा की महिला मोर्चा राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष उमाताई खापरे ने कहा, एक तरफ महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए राज्य में शक्ति कानून बनाया जा रहा है वहीं, कैबिनेट मंत्री पर लगे दुष्कर्म के आरोप पर मंत्री को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस लिए मुंडे को मंत्री पद से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
पीड़िता के वकील को मिली धमकी, मांगी सुरक्षा
इधर, मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के वकील रमेश त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इसकी शिकायत एसीपी और गृहमंत्री से कर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा, यह मेरा कोई व्यक्तिगत मामला नहीं है, पीड़ित युवती का केस मैं नहीं तो कोई दूसरा वकील लड़ेगा। उनकी मुवक्किल पर हनीट्रैप का आरोप गलत है।
महा विकास अघाड़ी सरकार मजबूत आरोपों का असर नहीं होगा: राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार मजबूत है और कुछ मंत्रियों पर आरोप लगाने से उसकी स्थिरता पर असर नहीं होगा। एनसीपी के मंत्री धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म के आरोप और एक अन्य मंत्री नवाब मलिक के दामाद को एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद भाजपा दोनों मंत्रियों को हटाने की मांग कर रही है। राउत ने पवार से मुलाकात के बाद शुक्रवार को कहा कि विपक्ष का काम ही है हर दिन इस्तीफे मांगना। अगर इस परंपरा का पालन किया जाने लगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी हर रोज किसान आंदोलन को लेकर इस्तीफा देना पड़े।