फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dhananjay Munde his aide Walmik Karad met me before polls says Manoj Jarange news in hindi

Maharashtra: 'चुनाव से पहले धनंजय मुंडे-वाल्मिक कराड ने मुझसे मुलाकात की', मनोज जरांगे ने किया बड़ा खुलासा

Mon, 03 Feb 2025 02:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 03 Feb 2025 02:41 PM IST
सार

सरपंच हत्या मामले के मुख्य आरोपी कृष्णा अंधाले के अभी तक फरार होने पर जरांगे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि वह राजनीतिक समर्थन के कारण छिप रहा है।

विज्ञापन
Dhananjay Munde his aide Walmik Karad met me before polls says Manoj Jarange news in hindi
मनोज जरांगे - फोटो : PTI

विस्तार

मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने सहयोगी वाल्मिक कराड के साथ पिछले साल हुए राज्य विधानसभा चुनाव से पहले उनसे मुलाकात की थी। वाल्मिक कराड को जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पिछले साल दिसंबर में बीड में सरपंच की हत्या से जुड़े मामले में वाल्मिक कराड का नाम सामने आने के बाद से राज्य मंत्री धनंजय मुंडे को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। विपक्ष इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मुंडे को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में बीड के मासाजोग के सरपंच संतोष देशमुख को 9 दिसंबर को अपहरण कर प्रताड़ित किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई, क्योंकि वे बीड जिले में एक पवनचक्की परियोजना का संचालन करने वाली एक ऊर्जा कंपनी पर जबरन वसूली की कोशिश को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इस मामले में अबतक पुलिस सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, आरोपी कृष्णा अंधाले अभी भी फरार है। वाल्मिक कराड को जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार किया गया है और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन


मनोज जरांगे से मिले थे धनंजय मुंडे
मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे से जब पूछा गया कि क्या धनंजय मुंडे उनसे मिलने आए थे, उन्होंने कहा, "चुनाव के दौरान हर कोई मुझसे मिल रहा था। वे मेरे पास आए, उनके साथ वाल्मिक कराड भी था।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने पहले उनसे नहीं मिलने का सोचा, लेकिन वे बाहर इंतजार कर रहे थे। तब मैं उनसे जाकर मिला और मुंडे ने मुझे कराड से मिलाया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज जरांगे ने बताया कि उन्होंने धनंजय मुंडे से पूछा कि क्या वाल्मिक कराड से हार्वेस्ट मशीनें पाने के इच्छुक कुछ लोगों के पैसे के गबन में शामिल थे? उन्होंने कहा, "मैंने उससे (कराड) गेवरई के एक कार्यकर्ता के माध्यम से उन लोगों के पैसे लौटाने के लिए कहा। वह वाल्मिक कराड को भी जानता था। मैं उसका नाम जानता था, जब वह धनंजय मुंडे से मिलने आया तब मैं भी उससे मिला।" 


मुख्य आरोपी के फरार होने पर जरांगे ने दी प्रतिक्रिया
सरपंच हत्या मामले के मुख्य आरोपी कृष्णा अंधाले के अभी तक फरार होने पर जरांगे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि वह राजनीतिक समर्थन के कारण छिप रहा है। जरांगे ने कहा, "यह वही गैंग है। वे (मुंडे) और दूसरे व्यक्ति (कराड) को एक ही तस्वीर में देखा गया। वे जांच को गुमराह कर रहे हैं।" मराठा कार्यकर्ता ने दावा किया कि मुख्य आरोपी अंधाले को आसपास के इलाके में ही छिपाकर रखा गया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed