फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGMO contacts Pakistan expressed concerns over the mutilation of Indian jawan's bodies

भारत-पाक DGMO के बीच हॉटलाइन पर बातचीत, सैनिकों की बर्बर हत्या पर जताई कड़ी आपत्ति

Tue, 02 May 2017 05:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Tue, 02 May 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
DGMO contacts Pakistan expressed concerns over the mutilation of Indian jawan's bodies
भारतीय सेना

भारतीय डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) ने मंगलवार को हॉटलाइन पर अपने पाकिस्तानी समकक्ष से संपर्क किया और पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय जवानों के साथ बर्बरता के मामले में बातचीत की और अपनी नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 'माएं...! एत्थे खतरा तां बहुत ऐ, पर तेरा लाल घबराण वाला नहीं है...
विज्ञापन


भारतीय डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से कहा कि इस तरह के शर्मनाक, अमानवीय कृत्य सभ्यता के किसी भी मानदंड से परे है और स्पष्ट रूप से निंदा और प्रतिक्रियाओं के अनुरूप है। इसके अलावा उन्होंने नियंत्रण रेखा के पास  पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) प्रशिक्षण शिविर का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

  भारत द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने के आरोप पर पाकिस्तान ने हर बार की तरह भारत से सबूत मांगा है। 

रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पीएम नरेंद्र मोदी से एलोसी पर तनाव को लेकर गहन मंथन किया है। मीडिया खबरों के मुताबिक, पीएम से मिलने के लिए जेटली उनके आवास पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच ताजा हालातों पर चर्चा हुई। खबर ये भी है कि इस बातचीत के दौरान कई आलाधिकारी भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटी बीएसएफ की अग्रिम पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के केजी सेक्टर में सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे रॉकेट लांचर और ऑटोमेटिक हथियारों से गोलाबारी की गई। 

पाकिस्तान की ओर से हुई इस गोलाबारी के दौरान भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी के जवाबी कार्रवाई में भारतीय सुरक्षाबलों के 2 जवान शहीद हुए थे जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुआ। पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम(बैट) उनके साथ शवों के साथ बर्बरता की।
ये भी पढ़ें- जवानों के सिर काटने से गुस्से में आए बाबा रामदेव, कह डाली ये बात

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की चौकियों को धवस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि इसमें 7 पाकिस्तान सैनिक भी मारे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed