फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA suspends,two SpiceJet pilots license,for 135 days

रनवे की लाइटें तोड़ने पर स्पाइसजेट के दो पायलटों के लाइसेंस निलंबित

Thu, 13 Feb 2020 07:24 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई,नई दिल्ली
पीटीआई,नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 13 Feb 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
DGCA suspends,two SpiceJet pilots license,for 135 days
स्पाइसजेट (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट के दो पायलटों के लाइसेंस साढ़े चार महीनों के लिए निलंबित कर दिए। डीजीसीए के दस्तावेजों के अनुसार, मामला पिछले साल 31 अक्टूबर का है। जब बी-737 विमान से मंगलुरु हवाई अड्डे की रनवे की लाइटों को नुकसान पहुंचा था।

विज्ञापन


नागर विमानन महानिदेशालय के अनुसार, जांच में पता चला है कि विमान सेंटरलाइन से छूकर बाईं ओर चला गया जिससे रनवे की तीन लाइटों को नुकसान पहुंचा। साथ ही यह भी बताया कि निलंबन की अवधि को घटना की तारीख से गिना जाएगा।
विज्ञापन


यह घटना दुबई से आ रहे विमान से घटित हुई। डीजीसीए ने पायलट और फ्लाइट के अधिकारी से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा और कारण बताओ नोटिस भी जारी किए। जिस पर दोनों पायलट द्वारा भेजे गए उत्तर संतोषजनक नहीं पाये गये और डीजीसीए ने उनके लाइसेंसों को साढ़े चार महीने के लिए निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed