फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA Said Domestic air traffic declines 2.94 pc to 1.26 cr in July News In Hindi

DGCA: जुलाई में घरेलू हवाई यातायात 2.94 फीसदी घटा, यात्रियों की संख्या 1.26 करोड़; डीजीसीए ने आंकड़े जारी किए

Wed, 27 Aug 2025 11:27 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 11:27 PM IST
सार

भारत में घरेलू हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या जुलाई 2025 में घटकर 1.26 करोड़ रह गई, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में 2.94% कम है। एयर इंडिया की हिस्सेदारी और लोड फैक्टर में गिरावट दर्ज हुई। इंडिगो ने बाजार में मजबूती बनाए रखी और समय पर उड़ानों में अव्वल रही।

विज्ञापन
DGCA Said Domestic air traffic declines 2.94 pc to 1.26 cr in July News In Hindi
विमान - फोटो : Freepik

विस्तार

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भारत में घरेलू हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या को लेकर आंकड़ा जारी किया। इसके तहत भारत में घरेलू हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या जुलाई 2025 में घटकर 1.26 करोड़ रह गई, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में 2.94% कम है। यह जानकारी बुधवार को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जारी आंकड़ों से सामने आई है। इस गिरावट की एक बड़ी वजह 12 जून को एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट के हादसे को माना जा रहा है, जिसमें 260 लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन


एअर इंडिया ग्रुप को लगा झटका
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि एअर इंडिया ग्रुप को जुलाई में बड़ा झटका लगा है। कंपनी का बाजार हिस्सा एक प्रतिशत घटकर 33.08 लाख यात्रियों पर आ गया, जबकि जून में भी इतने ही यात्रियों ने एअर इंडिया की उड़ान भरी थी। जून के आखिरी हफ्ते में एअर इंडिया ने अपनी घरेलू उड़ानों की क्षमता में 5% की कटौती की थी ताकि अपने विमानों की जांच करवा सके। एअर इंडिया ग्रुप की लोड फैक्टर (उड़ानों में सीट भरने का प्रतिशत) भी 81.5% से घटकर 78.6% रह गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ISRO In Kulasekarapattinam: कुलसेकरपट्टिनम प्रक्षेपण केंद्र 26 दिसंबर तक तैयार हो जाएगा, इसरो प्रमुख को उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो ने बाजार में बढ़ाया हिस्सा

इसके साथ ही देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अपना बाजार हिस्सा बढ़ाकर 65.2% कर लिया, जो जून में 64.5% था। हालांकि यात्रियों की संख्या में गिरावट आई। जून में 87.74 लाख यात्रियों की तुलना में जुलाई में 82.15 लाख यात्रियों ने इंडिगो से यात्रा की। वहीं बात अगर अकासा एयर की करें तो अकासा ने बाजार हिस्सा बढ़कर 5.5% हो गया। स्पाइसजेट का बाजार हिस्सा 2% रहा।

ये भी पढ़ें:- AAP: सौरभ भारद्वाज का दावा, ईडी को मेरे घर कुछ नहीं मिला, भाजपा बोली- फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखें आप नेता

समय पर उड़ानों में इंडिगो सबसे आगे
डीजीसीए के द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि समय पर उड़ान भरने के मामले में इंडिगो ने शानदार प्रदर्शन किया और 91.4% की ऑन-टाइम परफॉर्मेंस के साथ सबसे आगे रही। गौरतलब है कि यह आंकड़े देश के छह बड़े एयरपोर्ट (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद) पर आधारित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed