फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA asks Air India to repair aircraft after passenger complains of shabby interiors

कार्रवाई: विमान की मरम्मत करे एयर इंडिया, यात्री की शिकायत के बाद डीजीसीए का निर्देश

Mon, 25 Apr 2022 10:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 25 Apr 2022 10:37 PM IST
सार

डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि यात्री की शिकायत के बाद डीजीसीए ने एयरलाइन को जल्द से जल्द समस्या की जांच करने और उसे ठीक करने के लिए कहा है। 
 

विज्ञापन
DGCA asks Air India to repair aircraft after passenger complains of shabby interiors
डीजीसीए - फोटो : ANI

विस्तार

विमानन नियामक डीजीसीए ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया से अपने विमान की मरम्मत करने को कहा है। इससे पहले पिछले बुधवार को यात्री की ओर से गंदी सीटों और कैबिन पैनल के ठीक से काम नहीं करने की शिकायत किए जाने पर डीजीसीए ने स्पाइसजेट के विमान को उड़ान भरने से रोक दिया था।

विज्ञापन


डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एयर इंडिया के एक यात्री ने सोशल मीडिया पर एयर इंडिया के एयरबस ए-320 विमान के टूटे हुए आर्मरेस्ट सहित जर्जर इंटीरियर की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं हैं, जिनका पंजीकरण नंबर वीटी-ईडीएफ है।
विज्ञापन


डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि यात्री की शिकायत के बाद डीजीसीए ने एयरलाइन को जल्द से जल्द समस्या की जांच करने और उसे ठीक करने के लिए कहा है। 

डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि विमान सोमवार रात कोलकाता में होगा।इसी दौरान इसके मरम्मत का काम किया जाएगा। हालांकि इस मामले में एयर इंडिया की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते साल 8 अक्टूबर को एयरलाइन को टाटा समूह ने 27 जनवरी को एयर इंडिया का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था। 

दरअसल, पिछले मंगलवार को स्पाइसजेट के एक यात्री ने विमान की गंदी सीटों और केबिन पैनल में खराबी की शिकायत की थी। इसके बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने विमान को उड़ने से रोक दिया था। इसके बाद सभी सुझाई गई मरम्मतों के होने के बाद स्पाइसजेट के विमान को उड़ने की अनुमति दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed