फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis says more than one lakh complaints related to Love Jihad received Congress sharp reaction

देवेंद्र फडणवीस बोले: लव जिहाद से जुड़ी एक लाख से ज्यादा शिकायतें सामने आईं, कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Wed, 02 Oct 2024 04:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2024 04:45 AM IST
सार

कोल्हापुर शहर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फडणवीस ने ऐसे मामलों की ओर इशारा किया, जिसमें महिलाओं को अंतरधार्मिक विवाह के लिए धोखा दिया गया और बाद में बच्चों को जन्म देने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। फडणवीस की टिप्पणी पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन पर सांविधानिक शपथ का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और माफी मांगने की मांग की। 

विज्ञापन
Devendra Fadnavis says more than one lakh complaints related to Love Jihad received Congress sharp reaction
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लव जिहाद से जुड़ी एक लाख से अधिक शिकायतें सामने आई हैं। इसमें पुरुषों ने हिंदू महिलाओं को फर्जी पहचान से शादी का झांसा दिया। इसके अलावा हाल के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र के 48 निर्वाचन क्षेत्रों में से 14 में वोट जिहाद देखा गया।

विज्ञापन


कोल्हापुर शहर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फडणवीस ने ऐसे मामलों की ओर इशारा किया, जिसमें महिलाओं को अंतरधार्मिक विवाह के लिए धोखा दिया गया और बाद में बच्चों को जन्म देने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। फडणवीस की टिप्पणी पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन पर सांविधानिक शपथ का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और माफी मांगने की मांग की। फडणवीस ने कहा, एक दशक पहले हम सोचते थे कि लव जिहाद की बात इक्का दुक्का घटना है। हमें लगता था कि यह कोई साजिश नहीं है। अब हमने देखा है कि एक लाख से अधिक शिकायतें मिली हैं, जिनमें हिंदू महिलाओं को दूसरे धर्मों के पुरुषों के साथ भागकर शादी करने के लिए झांसा दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फडणवीस ने स्पष्ट किया कि वह अंतरधार्मिक विवाहों के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन यह प्रेम नहीं है, बल्कि यह एक सोची समझी साजिश है, यह लव जिहाद है। यह हमारे धर्म की महिलाओं को धोखा देने और उनकी जिंदगी बर्बाद करने का एक तरीका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed