फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Devendra Fadnavis on Uddav thackeray if we misused agencies, half the cabinet would have been in jail

पलटवार: फडणवीस बोले- महाराष्ट्र में इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार, एजेंसियों का दुरुपयोग करते तो आधी कैबिनेट जेल में होती

Sat, 16 Oct 2021 03:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Oct 2021 03:22 PM IST
सार

दशहरा उत्सव के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जमकर हमला बोला था, जिसके बाद भाजपा भी हमलावर हो गई है। 

विज्ञापन
Devendra Fadnavis on Uddav thackeray if we misused agencies, half the cabinet would have been in jail
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि उद्धव ठाकरे जिस सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं वह अब तक के इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार है। हाल ही में इनकम टैक्स की रेड में इसका खुलासा भी हुआ है। किससे कितने पैसे वसूले जाने हैं, इसका अलर्ट दलालों के पास जाता था। उन्होंने ठाकरे के एजेंसियों के दुरुपयोग वाले बयान पर कहा कि अगर हम एजेंसियों का दुरुपयोग करते तो महाराष्ट्र सरकार की आधी कैबिनेट जेल में होती। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र को बंगाल नहीं बनने देंगे 
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र को बंगाल बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। भाजपा इसके खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेगी। 

क्या कहा था उद्धव ने 
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दशहरा उत्सव के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ईडी व सीबीआई जैसी एजेंसियों के सहारे लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा था आर्यन खान ड्रग्स केस के बहाने कहा था कि चिमटी भर गांजा सूंघने वालों को माफिया कहा जा रहा है। एक आदमी को पकड़कर ढोल बजाया जा रहा है। असल काम मुंबई पुलिस कर रही है। हमारी पुलिस ने 150 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed