{"_id":"5ea85d0e8ebc3e90233f0273","slug":"devendra-fadnavis-met-governor-accusing-emergency-like-situation-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में जबरन लादा जा रहा है आपातकालः फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में जबरन लादा जा रहा है आपातकालः फडणवीस
Tue, 28 Apr 2020 10:13 PM IST
मुकेश कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:13 PM IST
सार
- मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ राज्यपाल को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने ठाकरे सरकार खिंचाई की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार छुपे तौर पर आपातकाल लागू करने का प्रयास कर रही है। इसको लेकर उन्होंने भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मुलाकात की और उन्हें पत्र सौंपा।
विज्ञापन
फडणवीस ने कहा कि सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ बोलने वालों की आवाज बंद की जा रही है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। दूसरी तरफ, राज्य सरकार ने अखबार के वितरण पर प्रतिबंध लगा रखा है, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी स्पष्ट किया है कि अखबार से कोरोना नहीं होता। वहीं, इस संबंध में हाईकोर्ट ने सरकार से सवाल भी पूछा है। फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार एक तरह से निष्पक्ष मीडिया पर बंदिश लगा रही है जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। यह परोक्ष रूप से राज्य में आपातकाल लगाने जैसा है।
विज्ञापन
फडणवीस ने कहा कि खंडाला से महाबलेश्वर की यात्रा करने वाले दीवाना हाउसिंग फाइनेंस लि. (डीएचएफएल) संस्थापक कपिल बाधवान समेत 23 लोगों के लिए गृहविभाग से जारी पत्र को उजागर करने वाले पत्रकार राहुल कुलकर्णी को उस्मानाबाद से गिरफ्तार किया गया। कुलकर्णी को बांद्रा में लॉकडाउन तोड़कर इकट्ठा हुए मामले में फंसाया गया। इसी तरह न्यूज चैनल के मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी से साढ़े 12 घंटा पूछताछ की गई जबकि गुनहगारों से पूछताछ नहीं होती। इसके अलावा एक अन्य अंग्रेजी चैनल के बरिष्ठ संपादक को धमकी दी गई। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि इस संबंध में दखल दें और मौलिक अधिकार का हनन रोकें।
विज्ञापन