{"_id":"585c44494f1c1b1917e3997a","slug":"details-will-be-online-a-year-ago-the-pension-will-given-at-the-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य ऑनलाइन योजना: साल भर पहले ऑनलाइन होगा ब्यौरा, समय पर मिलेगी पेंशन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भविष्य ऑनलाइन योजना: साल भर पहले ऑनलाइन होगा ब्यौरा, समय पर मिलेगी पेंशन
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 23 Dec 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद समय से पेंशन मिल सके, इसके लिए केंद्र सरकार भविष्य ऑनलाइन योजना लागू करने जा रही है। इसके तहत पेंशन की स्वीकृति एवं भुगतान ऑनलाइन होगा। कर्मचारियों से संबंधित रिटायरमेंट से साल भर पहले ही ऑनलाइन फीड कर दिया जाएगा और अगर इसमें सुधार की जरूरत पड़ती है तो कर्मचारी खुद इसमें सुधार करा सकेंगे। इस बाबत केंद्रीय कार्मिक एवं पेंशन विभाग ने सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। योजना पहली जनवरी से लागू होगी।
विज्ञापन
रिटायरमेंट के बाद अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं कि दस्तावेजों की कमी के कारण पेंशन या अन्य सेवानैवृत्तिक लाभ का भुगतान अटक जाता है। इसके लिए पेंशनरों को रिटायरमेंट के बाद भी अपने विभाग के चक्कर काटने पड़ते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
भविष्य योजना (ऑनलाइन पेंशन सेक्शन एंड पेमेंट ट्रैकिंग सिस्टम) के तहत सभी विभागों को अपने यहां तैनात कर्मचारियों का ब्यौरा रिटायरमेंट से साल भर पहले ऑनलाइन फीड करना होगा ताकि संबंधित अनुभाग इस ब्यौरे के आधार पर पेंशन एवं अन्य सेवानैवृत्तिक लाभों की गणना समय से कर सकें और रिटायरमेंट के बार निर्धारित समय सीमा पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
इसके तहत यह व्यवस्था भी की गई है कि ऑनलाइन फीड किए जाने वाले ब्यौरे में अगर कोई कमी होती है तो कर्मचारी खुद उसमें संशोधन करा सकते हैं ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। आल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट एसोसिएशन के पूर्व सहायक महासचिव ने इस व्यवस्था का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे पेंशन एवं अन्य मदों में समय से भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा।