फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Despite repeated calls, MPs did not visit child homes: Maneka gandhi

मेरे लगातार कहने के बावजूद सांसदों ने नहीं किया बालगृहों का दौरा : मेनका

Sat, 25 Aug 2018 04:08 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Aug 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
Despite repeated calls, MPs did not visit child homes: Maneka gandhi

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने आज कहा कि वह पिछले चार वर्षों में सांसदों को अपने क्षेत्र के बालगृहों का निरीक्षण करने के लिए कई बार लिख चुकी हैं, लेकिन कोई भी सांसद एक बार भी बालगृहों में नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


मेनका ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं पिछले चार वर्षों से सभी सांसदों को लिखती आ रही हूं कि वे अपने क्षेत्रों के बाल गृहों की निगरानी करें क्योंकि सरकार हमेशा निरीक्षण नहीं कर सकती। मैंने उनको उनके क्षेत्रों के सभी बालगृहों की सूची सौंपी।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘कोई एक सांसद भी इन केंद्रों में एक बार भी नहीं गया। मैं सांसदों से आग्रह करना चाहती हूं कि वे जाएं।’’ वह बिहार के मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटना के संदर्भ में बात कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने चार साल में अपने मंत्रालय द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया और कहा, ‘‘ महिलाओं की मदद के लिए वन स्टॉप सेंटर खोले गए। आज के समय में हम 600 वन स्टॉप सेंटर बनाने जा रहे हैं। हमने इन सेंटर में 12 लाख महिलाओं की मदद की है। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ उनके मंत्रालय की बड़ी उपलब्धि रही है और इसमें भी पंजाब और हरियाणा ने बहुत बेहतर प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed