फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Desire to see Mughal Garden on Valentines Day remains incomplete due to unawareness of online registration entry rule

प्यार करने वालों को कोरोना ने दी 'सजा', वैलेंटाइन डे पर मुगल गार्डन देखने की इच्छा रह गई अधूरी

Sun, 14 Feb 2021 08:41 PM IST
प्रियंका तिवारी अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 14 Feb 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
Desire to see Mughal Garden on Valentines Day remains incomplete due to unawareness of online registration entry rule
मुगल गार्डन - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार करने वाले प्रेमी जोड़ों पर कोरोना भारी पड़ा। 14 फरवरी को हजारों की संख्या में युवा प्रेमी जोड़े मुगल गार्डन देखने से वंचित रह गए क्योंकि इस बार मुगल गार्डेन में केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही प्रवेश मिल रहा है। इस बात की जानकारी न होने से अनेक युवा वैलेंटाइन डे पर अपने प्रेमियों के साथ मुगल गार्डन पहुंचे लेकिन उन्हेंं निराश होना पड़ा।

विज्ञापन


मुगल गार्डन प्रेमियों के लिए बड़ी चिंता यह है कि इस बार सुुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच सौ-सौ के स्लॉट में ही गार्डेन में प्रवेश की अनुमति मिल रही है। वहीं, एक ग्रुप में केवल चार लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति है, जिससे भारी संख्या में लोगों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन


मुगल गार्डन की सुरक्षा में लगे एक जवान के मुताबिक, कोरोना काल में मुगल गार्डन में प्रवेश के लिए नियम बदल गए हैं, लेकिन भारी संख्या में अभी भी लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। इसके कारण अनेक लोगों को यहां से निराश होकर लौटना पड़ा। कई लोग परिवार के साथ भी फूलों का दीदार करने पहुंचे, लेकिन एक ग्रुप में रजिस्टर करा चुके केवल चार लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। ऐसे में कई लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर वर्ष लाखों की संख्या में दर्शक मुगल गार्डन देखने पहुंचते हैं, लेकिन इस साल एक ग्रुप में लोगों की संख्या पर प्रतिबंध होने के कारण बेहद कम लोग मुगल गार्डन देख पा रहे हैं। इस साल कुल पचीस हजार दर्शकों से भी कम लोगों को ही गार्डन देखने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा दर्शकों को म्यूजिकल फाउंटेन या फूलों की घाटी जैसे प्वाइंट पर ज्यादा देर रुकने की अनुमति नहीं होगी।  

यह हैं इस साल के नए नियम

इस वर्ष मुगल गार्डन देखने के लिए कोरोना को देखते हुए नियमों में बदलाव किया गया है। दर्शकों के लिए मुगल गार्डन के अंदर भी शारीरिक दूरी बनाकर रखना अनिवार्य किया गया है। दस साल से कम उम्र के बच्चों और 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के वृद्ध लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही प्रवेश मिल रहा है, लेकिन गार्डन पहुंचने के बाद भी लोगों के तापमान, खांसी-जुकाम जैसे लक्षणों की जांच की जा रही है। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है।


मुगल गार्डन देखने के लिए दर्शकों को अपने साथ पहचान पत्र रखना भी अनिवार्य होगा। बता दें, आम जनता के लिए 13 फरवरी से ही मुगल गार्डन खुल चुका है। यह 21 मार्च तक खुला रहेगा और हर सोमवार को गार्डन बंद रहेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed