{"_id":"5afe95044f1c1b5a798b4bf8","slug":"deshpande-name-has-been-forwarded-to-governor-vajubhai-vala-for-consideration","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: कांग्रेस के आरवी देशपांडे बन सकते हैं प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल को भेजा गया नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: कांग्रेस के आरवी देशपांडे बन सकते हैं प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल को भेजा गया नाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Fri, 18 May 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
रघुनाथ विश्वनाथ देशपांडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस और जेडीएस की संयुक्त याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को निर्देश दिए हैं कि वह शनिवार दोपहर 4 बजे तक सदन में बहुमत साबित करें। सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य होने की वजह से कांग्रेस के विधायक रघुनाथ विश्वनाथ देशपांडे को प्रोटेम स्पीकर के तौर पर नियुक्त किया जा सकता है। विधानसभा सचिवालय की तरफ से देशपांडे का नाम राज्यपाल वजुभाई वाला को विचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
नियम के अनुसार सदन के सबसे वरिष्ठ नेता को प्रोटेम स्पीकर के तौर पर चुना जाता है। उनका मुख्य कार्य नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाना होता है। किसी शख्स का नाम सिफारिश के लिए भेजते समय यह जरूर देखना होता है कि वह उस समय स्पीकर या मंत्रीपद का उम्मीदवार ना हो। प्रोटेम स्पीकर को यह फैसला लेना होता है कि सदन में बहुमत ध्वनि के जरिए या बैलेट के जरिए करवाना है।
विज्ञापन
71 साल की उम्र में आठ बार के विधायक रहे देशपांडे सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। इस समय सदन की वर्तमान सदस्य संख्या 222 है और किसी भी पार्टी को जादुई आंकड़े को हासिल करने के लिए 112 सदस्यों का समर्थन चाहिए। कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन का दावा है कि उनके पास 116 विधायकों का समर्थन है वहीं भाजपा के पास 104 विधायक है और वह राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन उसके पास 8 विधायकों की कमी है।
विज्ञापन
हालांकि भाजपा सूत्रों का कहना है कि पूर्व स्पीकर जगदीश शेट्टार और केजी बोपाया और पूर्व मंत्री विश्वेशवर हेगड़े कागेरी का नाम भी प्रोटेम स्पीकर की रेस में है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बीएल शंकर ने कहा कि प्रोटेम स्पीकर तब तक स्पीकर की भूमिका निभाता है जबतक दूसरा नहीं आ जाता।