फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Describe people about Kumbh 2019 with digital displays for Quality of Ganga: NGT

कुंभ में डिजिटल डिस्पले से लोगों को बताएं गंगा की गुणवत्ता: एनजीटी

Tue, 08 Jan 2019 04:13 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 08 Jan 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
Describe people about Kumbh 2019 with digital displays for Quality of Ganga: NGT
Prayagraj Kumbh 2019

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने केंद्र और राज्य प्राधिकरणों को आदेश दिया है कि प्रयागराज में कुंभ के दौरान न सिर्फ प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन और निस्तारण की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए बल्कि पूर्व आदेश का अनुपालन करते हुए आम लोगों को डिजिटल डिस्पले के जरिए यह भी बताया जाना चाहिए कि गंगा का पानी कहां पीने और कहां-कहां नहाने लायक है। पीठ ने कहा कि कुंभ के दौरान यह जानकारी लगातार अपडेट भी होनी चाहिए। इसके अलावा पीठ ने प्रदूषण गतिविधि की रोकथाम के लिए कुंभ क्षेत्र में गंगा टास्क फोर्स भी लगाने को कहा है।       

विज्ञापन


जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने ठोस कचरा प्रबंधन अधिनियम, 2016 को लागू करने के लिए बीते वर्ष एक समिति गठित की थी। इस गठित समिति की प्राधिकरणों के साथ एक हालिया बैठक और रिपोर्ट के बाद एनजीटी ने यह आदेश दिया है। पीठ ने इस मामले में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी), राष्ट्रीय गंगा स्वच्छता मिशन (एनएमसीजी) को इन आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।
विज्ञापन

       
पीठ ने कहा कि कुंभ के दौरान थर्मोकोल के कपों को जलाए जाने के बजाए उनके वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था होनी चाहिए। ट्रिब्यूनल ने कहा कि कुंभ मेले में सभी जगह रिसाइकल कचरे के लिए सफेद रंग के डिब्बे रखे जाने चाहिए। यदि सफेद रंग के डिब्बों के बजाए नीले रंग के डिब्बे खरीद लिए गए हैं तो इनका इस्तेमाल होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed