फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deputy CM Shivakumar dismisses BJP allegation over releasing Cauvery water to Tamil Nadu

Politics: 'कोई पानी नहीं छोड़ रहा और वे खेल रहे', कावेरी मुद्दे को लेकर भाजपा के आरोपों पर शिवकुमार का पलटवार

Thu, 14 Mar 2024 03:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 14 Mar 2024 03:56 PM IST
सार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने भाजपा के इस आरोप को खारिज कर दिया कि कांग्रेस सरकार राज्य में पानी की भारी कमी के बीच पड़ोसी राज्य तमिलनाडु को गुप्त रूप से कावेरी नदी का पानी दे रही है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से झूठ है।  
 

विज्ञापन
Deputy CM Shivakumar dismisses BJP allegation over releasing Cauvery water to Tamil Nadu
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार - फोटो : X/@DKShivakumar

विस्तार

कावेरी नदी के पानी को लेकर सियासत जारी है। इस बीच, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भाजपा पर कावेरी नदी के पानी को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा के इस आरोप कि सूखे का सामना कर रहा राज्य पड़ोसी तमिलनाडु को चोरी से कावेरी का पानी दे रही है, को खारिज कर दिया। बेंगलुरु में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीके शिवकुमार ने भाजपा के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि यह एक राजनीतिक खेल है, जिसे भाजपा वाले खेल रहे हैं। यह पूरी तरह से झूठ है कि कोई पानी छोड़ा गया है या छोड़ा जाना है। 

विज्ञापन


भाजपा ने लगाए थे यह आरोप
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कर्नाटक सरकार पर आरोप लगाया था कि राज्य की कांग्रेस सरकार तमिलनाडु को चोरी-छिपे कावेरी का पानी छोड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि सिद्धारमैया सरकार तब ऐसा कर रही है जबकि उनके राज्य के कई हिस्से पानी की गंभीर कमी से जूझ रहे हैं। भाजपा ने कहा था कि सिद्धारमैया सरकार के ऐसा करने के पीछे उसकी राजनीतिक मजबूरी है। क्योंकि वहां सत्तारूढ़ द्रमुक विपक्षी 'इंडिया' गुट का हिस्सा है।
विज्ञापन


डीके शिवकुमार ने किया खारिज
भाजपा नेताओं के इन आरोपों पर डीके शिवकुमार ने पलटवार किया। उन्होंने भाजपा नेताओं को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने ही रामानगर जिले के कनकपुरा तालुक में मेकेदातु में कावेरी नदी पर एक संतुलन जलाशय की मांग करते हुए मेकेदातु परियोजना के लिए पदयात्रा निकाली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बेंगलुरु में नहीं है पानी की कमी- शिवकुमार
इस दौरान डीके शिवकुमार ने राज्य के कई हिस्सों में पानी की कमी को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि जहां तक बेंगलुरु की बात है कि वहां पानी का संकट है, तो ऐसा नहीं है। वहां केवल सात हजार बोरवेल सूख गए हैं। इसके लिए हमने वैकल्पिक वयवस्था बनाई है। उन्होंने कहा कि हमने जल स्रोत की पहचान की है और पानी के टैंकरों को अपने नियंत्रण में लिया है। अब इनसे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। गौरतलब है कि डीके शिवकुमार बेंगलुरु के विकास प्रभारी भी हैं। 


साइनबोर्ड में 60 प्रतिशत कन्नड़ भाषा के प्रयोग पर कही यह बात
पत्रकारों से वार्ता के समय उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साइनबोर्ड पर कन्नड़ भाषा के प्रयोग की समयसीमा को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि साइनबोर्ड में 60 प्रतिशत कन्नड़ भाषा के प्रयोग के संदर्भ में वह नहीं चाहते कि कोई भी कन्नड़ कार्यकर्ता कानून को अपने हाथ में लें। सरकार इसे लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने व्यापारियों को समय दिया है ताकि नियम को पूरी तरह से लागू किया जा सके। जहां तक सरकार द्वारा दी गई समय-सीमा खत्म होने की बात है, व्यापारियों ने मुझसे इसे लेकर मुलाकात की है। हम इस बारे में विचार करेंगे कि कैसे इसे पूरा कराया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed