फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dengue patients has decreased compared to previous years, Experts give credit to people awareness

डेंगू के कहर में पिछले वर्षों के मुकाबले आई कमी, विशेषज्ञों ने लोगों की जागरूकता को दिया श्रेय

Tue, 25 Sep 2018 12:37 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Sep 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
Dengue patients has decreased compared to previous years, Experts give credit to people awareness
dengue
दिल्ली में डेंगू के मरीजों की संख्या में पिछले सालों की तुलना में काफी कमी आई है। इस वर्ष अब तक सिर्फ 343 डेंगू के मरीजों का पता चला है, जबकि पिछले वर्ष इसी समय तक 1465 मरीजों का पता चल चुका था। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका श्रेय लोगों के बीच आई जागरूकता को दिया जा सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता भी इसके लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन


कीट विज्ञानी बबिता बिष्ट ने कहा कि इस वर्ष उम्मीद की जा रही थी कि डेंगू ज्यादा हमलावर हो सकता है क्योंकि वह अपनी एक सायकिल पूरी कर चुका है, लेकिन अच्छी बात है कि इस तरह का असर अब तक देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगातार दवाओं का छिड़काव किया है और जागरूकता अभियान चलाया है। इसका सीधा असर डेंगू बुखार के पीड़ितों की संख्या में आयी कमी के रूप में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबिता बिष्ट ने बताया कि अभी भी मच्छरों से होने वाली बीमारियों जैसे डेंगू और मलेरिया बुखार के लिए उपयुक्त मौसम बना हुआ है। इसलिए अभी भी लोगों को इससे सतर्क रहना चाहिए और पूरी बांह के कपड़े ही पहनने चाहिए। उनके मुताबिक अक्टूबर-नवंबर का महीना भी मच्छरों के लिए काफी उपयुक्त होता है।

पिछले साल की तुलना में इतने मरीज हुए कम

Dengue patients has decreased compared to previous years, Experts give credit to people awareness
डेंगू पीड़ित मरीज
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते सप्ताह यानी 22 सितंबर तक डेंगू के कुल 343 मरीजों की पहचान की जा चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा 236 लोग इसी सितंबर माह में बीमार हुए हैं जबकि अगस्त माह में कुल 58 मरीजों का पता चला था। हालांकि यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में काफी कम है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक 1465 मरीजों की पहचान की जा चुकी थी।

मच्छरों के कारण होने वाली दूसरी प्रमुख बीमारी मलेरिया के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। बीते सप्ताह तक दिल्ली में मलेरिया के 256 मरीज सामने आ चुके हैं। इस माह मलेरिया के सबसे ज्यादा मरीज दक्षिण दिल्ली से सामने आए हैं जहां 30 लोगों को मलेरिया बुखार हुआ है। पूर्वी दिल्ली में भी 24 लोगों को इसने अपनी चपेट में लिया है।

पूरी दिल्ली में सितंबर माह में अब तक 86 लोगों को मलेरिया बुखार हुआ है। चिकुनगुनिया बुखार के मामले में भी इस वर्ष अब तक 68 नए मरीजों का पता चला है। जिसमें सिर्फ सितंबर माह में 24 लोगों को चिकुनगुनिया बुखार हुआ है।

चिकुनगुनिया के मामले में 2016 का साल ज्यादा तकलीफदेह साबित हुआ था जब 1911 मरीजों का पता चला था। इसके अगले वर्ष यानी 2015 में सिर्फ 315 लोगों को ही चिकुनगुनिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed