{"_id":"63d59e8b3275a620ed39cbec","slug":"demonstration-of-deadly-tank-t-90-bhishma-in-maharashtra-kk-range-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: महाराष्ट्र केके रेंज में युद्धाभ्यास, घातक टैंक टी-90 भीष्म का भी प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: महाराष्ट्र केके रेंज में युद्धाभ्यास, घातक टैंक टी-90 भीष्म का भी प्रदर्शन
Sun, 29 Jan 2023 03:45 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 29 Jan 2023 03:45 AM IST
सार
भारतीय मैकेनाइज्ड सेना की ओर से गोलीबारी और युद्धाभ्यास में मैन और मशीन के तकनीकी और सामरिक क्षमता के सामर्थ्य, एकीकृत और नेटवर्क युद्ध अभ्यास के मैदान में पारंपरिक रणनीति को दिखाया गया।
विज्ञापन
टी-90 भीष्म टैंक
- फोटो : PTI
विस्तार
महाराष्ट्र में अहमदनगर के नजदीक स्थित खर्जुना खरे (केके) रेंज में शनिवार को युद्धाभ्यास हुआ। जांबाज सैनिकों ने रेंज पर सामरिक क्षमता और सामर्थ्य का प्रदर्शन किया। सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया कि भारतीय मैकेनाइज्ड सेना के शस्त्रागार के प्रभावशाली प्रदर्शन में मैकेनाइज्ड युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया।
भारतीय मैकेनाइज्ड सेना की ओर से गोलीबारी और युद्धाभ्यास में मैन और मशीन के तकनीकी और सामरिक क्षमता के सामर्थ्य, एकीकृत और नेटवर्क युद्ध अभ्यास के मैदान में पारंपरिक रणनीति को दिखाया गया। युद्ध के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले सभी शस्त्र और मशीनरी का इस्तेमाल किया गया। इस अभ्यास में सभी ट्रैक प्लेटफार्म जिसमें घातक टैंक टी-90 भीष्म, टी-72 अजेय, एमबीटी अर्जुन, बीएमपी-II, मोर्टार वाहक ट्रैक और हमलावर हैलीकॉप्टर, वायु सेना के फिक्स्ड विंग, खुफिया निगरानी और सैनिक परीक्षण प्लेटफार्म को शामिल किया गया।