फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Democratic Youth Federation of India gherao Kolkata Municipal Corporation NEWS IN HINDI

DYFI: डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने कोलकाता नगर निगम ऑफिस का किया घेराव

Thu, 15 Sep 2022 09:27 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 09:27 PM IST
सार

डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के सदस्यों और अन्य ने कोलकाता नगर निगम के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर निगम कार्यालय का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल लोग कोलकाता नगर निगम में अधूरे रिक्त पदों को भरने की मांग के अलावा स्कूलों को फिर से खोलने की मांग कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Democratic Youth Federation of India gherao Kolkata Municipal Corporation NEWS IN HINDI
dyfi - फोटो : ANI

विस्तार

डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के सदस्यों और अन्य ने कोलकाता नगर निगम के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर निगम कार्यालय का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल लोग कोलकाता नगर निगम में अधूरे रिक्त पदों को भरने की मांग के अलावा स्कूलों को फिर से खोलने की मांग की।
विज्ञापन


अपनी विभिन्न मांगों को लेकर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे डीवाईएफआई के समर्थकों ने नगर निगम कार्यालय में घुसने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें घुसने नहीं दिया। मीडिया खबरों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का-मुक्की में कई डीवाईएफआई समर्थकों को चोटें आई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


हालांकि, बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और उन्हें वापस भेजा। नगर निगम के मेयर को डीवाईएफआई के समर्थकों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed