{"_id":"65170cfc5e036e1a84041f87","slug":"demand-pm-to-intervene-to-restore-peace-sanjay-raut-said-situation-in-manipur-is-very-bad-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Violence: पीएम से शांति बहाली के लिए दखल देने की मांग, संजय राउत बोले- मणिपुर के हालात बहुत खराब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur Violence: पीएम से शांति बहाली के लिए दखल देने की मांग, संजय राउत बोले- मणिपुर के हालात बहुत खराब
Fri, 29 Sep 2023 11:14 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:14 PM IST
सार
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि मणिपुर के हालात बहुत खराब हैं। राज्य सरकार, केंद्रीय गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय शांति बहाली में नाकाम रहे हैं। छात्रों की हत्या हो रही है, आखिर सरकार क्या कर रही है? कें
विज्ञापन
Sanjay Raut
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए आश्वासन के बावजूद मणिपुर में हिंसा जारी है। ऐसे में हिंसाग्रस्त राज्य में शांति बहाली के लिए पीएम मोदी को खुद हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन
एनसीपी (शरद गुट) प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि पीएम मोदी ने संसद में आश्वासन दिया था कि मणिपुर में जल्द ही शांति स्थापित होगी लेकिन वहां अभी भी हिंसा हो रही है। बृहस्पतिवार को भीड़ ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के पैतृक घर पर हमला करने की कोशिश की। यदि सरकार में बैठे शीर्ष व्यक्ति के साथ ऐसा हो सकता है तो मणिपुर की आम जनता के हालत के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। राज्य में हिंसा रोकने में असमर्थता राज्य और केंद्र सरकार दोनों की विफलता है। अब पीएम मोदी को मणिपुर में संघर्षरत समुदायों को बुलाकर इस संवेदनशील मसले पर निजी रूप से दखल देना चाहिए।
विज्ञापन
केंद्र-राज्य सरकार शांति बहाली में रही नाकाम : संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि मणिपुर के हालात बहुत खराब हैं। राज्य सरकार, केंद्रीय गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय शांति बहाली में नाकाम रहे हैं। छात्रों की हत्या हो रही है, आखिर सरकार क्या कर रही है? केंद्र सरकार ने नया संसद भवन बनवाया लेकिन मणिपुर पर चर्चा की इजाजत नहीं दी। यह 2024 से पहले अशांति फैलाने का जानबूझकर किया गया प्रयास है।
विज्ञापन