{"_id":"58f7e8704f1c1b1974473d8e","slug":"demand-of-kalyan-singh-and-uma-resignation-rejected-in-modi-s-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की बैठक में उमा और कल्याण के इस्तीफे की मांग नामंजूर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी की बैठक में उमा और कल्याण के इस्तीफे की मांग नामंजूर
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Thu, 20 Apr 2017 04:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर आपराधिक मुकदमा चलाए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगियों के साथ मंत्रणा की। समझा जाता है कि बैठक में इस फैसले के बाद देश के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि बैठक में जिन खास मुद्दों पर चर्चा हुई, उनमें उमा भारती पर विपक्ष के इस्तीफे का दबाव की चर्चा भी शामिल थी। उमा भारती ने विपक्ष की इस मांग को खारिज कर दिया है। जेटली ने भी भारती से इस्तीफे की मांग को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि अभी यह काल्पनिक होगा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए बाधक बनेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘यह मामला 1993 से चल रहा है।
तब से लेकर अब तक की स्थिति बहुत बदल चुकी है।’ उन्होंने सवाल किया कि क्या इस फैसले का मतलब जल संसाधन मंत्री उमा भारती और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का इस्तीफा ही होगा। उनसे जब पूछा गया कि विवादित ढांचा विध्वंस मामले में चार्जशीट दायर होने के बाद क्या ये दोनों नेता इस्तीफा देंगे, जेटली ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि यदि यही मानदंड होगा तो कांग्रेस के कई मौजूदा मुख्यमंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ जाएगा।
विज्ञापन