{"_id":"5d230abf8ebc3e6d15259a32","slug":"demand-for-immediate-payment-of-sugarcane-farmers-in-uttar-pradesh-arising-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने राज्यसभा में उठाई उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की बकाया राशि के शीघ्र भुगतान की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सपा ने राज्यसभा में उठाई उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की बकाया राशि के शीघ्र भुगतान की मांग
Mon, 08 Jul 2019 02:49 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 08 Jul 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
संसद (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की बकाया राशि के शीघ्र भुगतान की मांग करते हुए समाजवादी पार्टी के एक सदस्य ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि यह राशि ब्याज सहित दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए सपा के सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि 2018-19 में किसानों का चीनी मिलों पर 10,000 करोड़ रुपया बकाया है और मूल रकम पर इसका ब्याज करीब 2,000 करोड़ रुपये होता है। यह राशि किसानों को तत्काल दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
नागर ने कहा ‘एक ओर सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात करती है। लेकिन गन्ना किसानों का बकाया ही अब तक नहीं दिया गया है तो आय दोगुना होना बहुत ही मुश्किल है।’ उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 42 चीनी मिलों पर किसानों का 5,000 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
सपा सदस्य ने मांग की कि राज्य सरकार गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, ब्याज के साथ शीघ्र करे। उन्होंने कहा ‘यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसानों का भुगतान, निर्धारित 14 दिनों की अवधि के अंदर किया जाए।’