फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi two people including a teenager died in road accident

Road Accident: अलग-अलग सड़क हादसों में दो मरे, ट्रैक्टर के नीचे आने से किशोर की हुई दर्दनाक मौत

Thu, 24 Nov 2022 03:44 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 24 Nov 2022 03:44 AM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अनियंत्रित प्राइवेट बस ने एक को कुचल दिया। जबकि दूसरा हादसा ज्योति नगर में हुआ। सेप्टिक टैंक के ट्रैक्टर के नीचे से आने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
delhi two people including a teenager died in road accident
सांकेतिक फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मंगलवार दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। वेलकम में अनियंत्रित प्राइवेट बस ने 55 वर्षीय मोहम्मद अकरम को कुचल दिया। वहीं, ज्योति नगर में सेप्टिक टैंक के ट्रैक्टर पर मौजूद सौरभ (16) अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आ गया। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों के हवाले कर दिए हैं। बस चालक तो मौके से फरार हो गया जबकि ट्रैक्टर चालक राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों ही हादसों में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अकरम परिवार के साथ वेलकम जनता काॅलोनी में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी के अलावा बेटा सुहेल व अन्य सदस्य हैं। पुलिस को दिए बयान में सुहेल ने बताया कि उसके पिता को मामा रिजवान के साथ शादी में शामिल होने के लिए मुरादाबाद जाना था। मंगलवार को दोनों मेट्रो स्टेशन जाने लगे। उस समय मामा रिजवान भी उनके साथ मौजूद था। तीनों मेट्रो स्टेशन के पास खड़े होकर बस का इंतजार करने लगे। इस बीच एक प्राइवेट बस ने अकरम को कुचल दिया। जख्मी हालत में उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं ज्योति नगर हादसे में किशोर सौरभ परिवार के साथ बागपत, यूपी में रहता था। वह अपने गांव के ट्रैक्टर चालक राजेंद्र के साथ सेप्टिक टैंक की सफाई का काम करता था। मंगलवार को दोनों काम के लिए ज्योति नगर इलाके में आए थे। इस बीच झटका लगने से सौरभ अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आ गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सौरभ की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना स्थल पर पुलिस को राजेंद्र मिल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते को कुचलकर मारने के आरोप से कार चालक मुक्त
नई दिल्ली। अदालत ने दुर्घटना में एक कुत्ते के कुचलकर मारने के आरोप से कार चालक को मुक्त कर दिया। अदालत ने उसके खिलाफ निचली अदालत की ओर से तय अभियोग फैसले को भी रद्द कर दिया। यह दुर्घटना मयूर विहार रेडलाइट पर वर्ष 2019 में हुई थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीपाली शर्मा ने कहा कि वाहन चालक ने जानबूझकर कुत्ते पर वाहन नहीं चढ़ाया है। एफआईआर से पता चलता है कि कार से टकराकर कुत्ता मरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed