फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi's model of governance will require Union govt to play central role: Centre to SC

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र: दिल्ली के शासन मॉडल के लिए केंद्र सरकार को निभानी होगी केंद्रीय भूमिका 

Sat, 30 Apr 2022 09:09 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 30 Apr 2022 09:09 PM IST
सार

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि दिल्ली देश की राष्ट्रीय राजधानी है और इस तरह दिल्ली के एनसीटी के शासन के मॉडल में हमेशा केंद्र सरकार एक केंद्रीय भूमिका निभानी होगी। 

विज्ञापन
Delhi's model of governance will require Union govt to play central role: Centre to SC
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media

विस्तार

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि दिल्ली के एनसीटी के शासन मॉडल के लिए केंद्र सरकार को एक केंद्रीय भूमिका निभानी होगी भले ही एक विधानसभा या मंत्रिपरिषद मौजूद हो। केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत से कहा कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं को कौन नियंत्रित करे, इस विवादास्पद मुद्दे को संविधान पीठ के पास भेजा जाए।

विज्ञापन


केंद्र ने कहा कि वर्तमान अपीलों में शामिल मुद्दों का महत्व बहुत अधिक है, इस तथ्य को देखते हुए कि दिल्ली हमारे देश की राष्ट्रीय राजधानी है और इस तरह दिल्ली के एनसीटी के शासन के मॉडल में हमेशा केंद्र सरकार एक केंद्रीय भूमिका निभानी होगी, भले ही यहां एक विधानसभा या मंत्रिपरिषद की मौजूदगी हो।
विज्ञापन


शीर्ष अदालत के समक्ष दायर एक लिखित नोट में केंद्र ने कहा कि संविधान पीठ को संदर्भित करने वाले 2017 के आदेश को केवल पढ़ने से यह समझा जा सकता है कि संदर्भ की शर्तों के लिए अनुच्छेद 239AA के सभी पहलुओं की व्याख्या जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने आगे कहा कि संविधान पीठ द्वारा अनुच्छेद 239AA (जो दिल्ली और उसकी शक्ति से संबंधित है) की व्याख्या तब तक अधूरी रहेगी जब तक कि वह 69वें संशोधन द्वारा लाए गए अनुच्छेद 239AA के सभी पहलुओं की व्याख्या नहीं की जाती है, जिसका उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे के लिए प्रावधान करना था ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed