फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi: Record-breaking five inches rain in May, even nautapa to be cool compare to last many years

दिल्ली: मई में रिकॉर्ड तोड़ पांच इंच बारिश हुई, नौतपे में भी 'लू' चलने के आसार कम

Tue, 25 May 2021 08:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 25 May 2021 08:59 PM IST
सार

बीते दिनों अरब सागर से उठे तूफान ताउते के कारण राजधानी दिल्ली व उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। दिल्ली में तो मई में बारिश का नया रिकॉर्ड बन गया। इसी वजह से नवतपे के बाद भी तापमान कम है। 
 

विज्ञापन
Delhi: Record-breaking five inches rain in May, even nautapa to be cool compare to last many years
शाहजहां रोड इलाके में बदला मौसम - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली में इस साल मई के महीने में 144.8 मिली मीटर यानी पांच इंच से ज्यादा बारिश हुई है, जो एक रिकॉर्ड है। इससे पहले 1976 में दो इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। यानी इस बार 45 साल का रिकॉर्ड टूटा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पहले पश्चिमी विक्षोभ और फिर ताउते चक्रवात के चलते 'रिकॉर्ड' बारिश हुई। इस कारण 31 मई तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। लिहाज 2014 के बाद पहली बार मई में 'लू' रिकॉर्ड न हो। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के स्थानीय अनुमान केन्द्र ने मंगलवार को कहा, 'अगले चार-पांच दिन में बारिश होने का अनुमान नहीं है। इस साल 2008 के बाद मई में सबसे अधिक बारिश हुई है। दिल्ली के मौसम संबंधी आंकड़े जारी करने वाली सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक पिछले साल मई में 21.1 मिली मीटर, 2019 में 26.9 मिली मीटर और 2018 में 24.2 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी।
विज्ञापन


पहले कब कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार साल 2017 में 40.5 मि.मी, 2016 में 24.3 मि.मी, 2015 में 3.1 मि.मी और 2014 में 100.2 मि.मी बारिश दर्ज की गई। वेधशाला ने कहा कि इस साल मई में 2014 के बाद सबसे अधिक नौ दिन बारिश हुई। 2014 में दस दिन बारिश हुई थी। पिछले साल सात दिन और 2018 में पांच दिन बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत बुधवार को हुई थी 119 मिमी बारिश
दिल्ली में पिछले सप्ताह बुधवार सुबह 8:30 बजे से बृहस्पतिवार में सुबह 8:30 बजे के बीच ताउते चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 119.3 मिमी बारिश हुई, जिसने मई महीने के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

1976 में बना था रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार पिछला रिकॉर्ड 24 मई 1976 को बना था, जब 60 मि.मी बारिश हुई थी। विभाग के अनुसार पहले पश्चिमी विक्षोभ और फिर ताउते चक्रवात के चलते 'रिकॉर्ड' बारिश दर्ज की गई।

31 मई तक अधिकतम तापमान 40 से नीचे रहेगा
इस साल 31 मई तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है, लिहाज 2014 के बाद पहली बार ऐसा होने की उम्मीद है कि सफदरजंग वेधशाला मानसून-पूर्व 'लू' रिकॉर्ड न कर पाए। पालम वेधशाला में भी अभी तक 'लू' रिकॉर्ड नही की गई है। मैदानी इलाकों में 'लू' तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होता है।


'गंभीर' लू की घोषणा तब की जाती है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होता है। दिल्ली में इस साल मई में औसत अधिकतम तापमान 37.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो 30 साल के औसत तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले कम है। मंगलवार तक औसत न्यूनतम तापमान 22.93 डिग्री सेल्सियस रहा। मई में लंबे समय से औसत न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed