{"_id":"6afd783a050b48737b06dc5f","slug":"delhi-ramlila-maidan-protests-ban-demand-sc-notice-to-congress-aap-cjp-hearing-november-27-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान में प्रदर्शन पर रोक की मांग: कारोबार पर असर का दावा, कांग्रेस-आप को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रामलीला मैदान में प्रदर्शन पर रोक की मांग: कारोबार पर असर का दावा, कांग्रेस-आप को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
Wed, 18 Nov 2026 03:34 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 18 Nov 2026 03:34 PM IST
सार
व्यापारियों ने रामलीला मैदान में प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित होने का दावा है। प्रदर्शन रोकने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत कई दलों को नोटिस भेजा है। फैसला कब सुनाया जाएगा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विस्तार
दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शनों को रोकने की मांग सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। व्यापारियों के संगठनों ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि इन प्रदर्शनों से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने व्यापारिक संगठनों की संशोधित याचिका पर संज्ञान लिया है।
कोर्ट ने किन-किन दलों को नोटिस भेजा?
शीर्ष कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कांग्रेस, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी), आम आदमी पार्टी (आप) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) को नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस व्यापारियों के संगठनों की उस याचिका पर जारी किए गए हैं, जिसमें प्रदर्शनों का विरोध किया गया है।
कब होगी सुनवाई?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह 27 नवंबर को प्रदर्शन के पक्ष और विरोध में दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।
कोर्ट ने अधिकारों को लेकर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, प्रदर्शन करने के मौलिक अधिकार और कारोबार चलाने के मौलिक अधिकार के बीच संतुलन बनाना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी की किताब पर शिवसेना का हमला: संजय निरुपम बोले- सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं, पेज 201-443 हटाएं
विज्ञापन
दूसरे प्रदर्शनों से जुड़े मामलों पर क्या होगा?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों में हाल के प्रदर्शनों से जुड़े मामलों की अलग-अलग श्रेणियां बनाएगा। कोर्ट ने कहा, इन अलग-अलग श्रेणियों के मामलों की सुनवाई की तारीखें भी तय करके बताई जाएंगी।