फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Polls: BJP claims to win 50 seats, party will file case against Sanjay Singh for buying MLAs

Delhi Polls: भाजपा का 50 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा, विधायकों की खरीद पर संजय सिंह पर केस करेगी पार्टी

Fri, 07 Feb 2025 08:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 07 Feb 2025 08:47 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा उनके सात विधायकों को 15-15 करोड़ रुपये में खरीदने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने संजय सिंह के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है और कहा है कि यदि संजय सिंह अपने इस बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो उन पर मानहानि का केस दायर किया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi Polls: BJP claims to win 50 seats, party will file case against Sanjay Singh for buying MLAs
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने दावा किया है कि वह दिल्ली में कम से कम 50 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। बीते दिन हुई समीक्षा बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक और जनता से मिल रही प्रतिक्रिया के बाद यह पता चला है कि पार्टी कई उन क्षेत्रों में भी बढ़त हासिल करने में कामयाब रही है, जहां परंपरागत तौर पर वह अभी तक बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। 

विज्ञापन


इस बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा उनके सात विधायकों को 15-15 करोड़ रुपये में खरीदने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने संजय सिंह के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है और कहा है कि यदि संजय सिंह अपने इस बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो उन पर मानहानि का केस दायर किया जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा ने गुरुवार को अपने सभी विधानसभा प्रत्याशियों और चुनाव पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक बुलाई थी। इसमें पार्टी के केंद्रीय नेता शिव प्रकाश, प्रभारी बैजयंत जय पांडा, सह प्रभारी अतुल गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सभी सांसद और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक में नेताओं ने हर एक सीट की अलग-अलग समीक्षा की और हर सीट पर जीत-हार की संभावनाओं पर चर्चा की। इस समीक्षा बैठक के बाद भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा दिल्ली की 70 में से 50 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रेरित होकर महिलाओं, झुग्गी-झोपड़ी के मतदाताओं और युवाओं ने हर पार्टी से आगे बढ़चढ़कर भाजपा को वोट दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के इन्हीं लोगों के दम पर भाजपा अपनी जीत का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद इन वर्गों की हर अपेक्षाओं को पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed