फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Nyay Yatra: Congress goes in search of Sanjeevani, will Delhi do justice

Delhi Nyay Yatra: संजीवनी की तलाश में निकली कांग्रेस, क्या दिल्ली करेगी न्याय?

Fri, 08 Nov 2024 06:54 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 06:54 PM IST
सार

Delhi Nyay Yatra: कांग्रेस की इस यात्रा का उद्देश्य दिल्ली में अपना जनाधार वापस पाना है, लिहाजा यात्रा में सबसे अधिक दिल्ली की सरकार और अरविंद केजरीवाल ही निशाने पर दिखाई पड़े। शराब की बोतल पर अरविंद केजरीवाल की एक फोटो छापकर पार्टी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Delhi Nyay Yatra: Congress goes in search of Sanjeevani, will Delhi do justice
राजघाट से शुरु हुई दिल्ली न्याय यात्रा के दृश्य - फोटो : अमर अजाला

विस्तार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने आज से दिल्ली न्याय यात्रा की शुरुआत की। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने यात्रा की शुरुआत राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि के दर्शन के साथ की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली के साथ न्याय नहीं हो रहा है। दिल्ली का विकास उसी जगह पर ठहर गया है जहां शीला दीक्षित ने छोड़ा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली को न्याय दिलाने का काम करेगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और देवेंद्र यादव ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा के जरिए पार्टी दिल्ली में अपना आधार वोट बैंक एक बार फिर से अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है।    
विज्ञापन


सभी साथियों को जोड़ा
दिल्ली न्याय यात्रा की शुरुआत के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद थे। पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, अजय माकन, सुभाष चोपड़ा, संदीप दीक्षित और राजेश लिलोठिया इस अवसर पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। पार्टी के जीवन-मरण के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण इस यात्रा में पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं दिखाई पड़ी, इसे भी कांग्रेस के लिहाज से अच्छा है। लगभग पांच हजार कांग्रेस समर्थकों के साथ पार्टी ने अपनी दिल्ली न्याय यात्रा की शुरुआत की।  
विज्ञापन


क्या मुद्दे दिखाई पड़े
कांग्रेस की इस यात्रा का उद्देश्य दिल्ली में अपना जनाधार वापस पाना है, लिहाजा यात्रा में सबसे अधिक दिल्ली की सरकार और अरविंद केजरीवाल ही निशाने पर दिखाई पड़े। शराब की बोतल पर अरविंद केजरीवाल की एक फोटो छापकर पार्टी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पर निशाना साधा।  पार्टी के हर पोस्टर में दिल्ली को केजरीवाल के कथित कुशासन से मुक्ति दिलाने की बात कही गई थी। संभवतः विधानसभा चुनाव का मामला होने के कारण पार्टी के किसी पोस्टर पर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए नहीं दिखाया गया था, लेकिन बातचीत में कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार समान रूप से थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या लक्ष्य
दिल्ली न्याय यात्रा का लक्ष्य क्या है? अमर उजाला के इस प्रश्न पर कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने कहा कि यह यात्रा दिल्ली को ही न्याय दिलाने के शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार में दिल्ली का जितना विकास हो पाया था, उसके बाद दिल्ली में विकास का कोई काम नहीं हुआ। यह बात कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि दिल्ली की आम जनता भी कह रही है। 

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली को उसके उसी अधिकार को वापस दिलाने का दिन है। लोगों को साफ हवा नहीं मिल रही है, केजरीवाल ने लोगों को मुफ्त पानी का वादा किया था, लेकिन लोगों के पास पीने के लिए पानी ही नहीं है। केजरीवाल ने मुफ्त बिजली का वादा किया था, लेकिन लोगों को महंगी बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को उन्हीं वादों का न्याय दिलाने की बात की जा रही है जो उससे किए गए थे, लेकिन पूरे नहीं किये गए।      

'मिलेगा न्याय'
कांग्रेस नेता आसिफ इकबाल ने अमर उजाला से कहा कि जनता ने एक धोखे में आकर अरविंद केजरीवाल को समर्थन कर दिया था। पिछले दस सालों में केजरीवाल की असलियत  लोगों के सामने आ गई है। ऐसे में जनता अब न्याय मांग रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पूरा देश कांग्रेस के साथ खड़ा हुआ था, दिल्ली न्याय यात्रा में दिल्ली कांग्रेस के साथ खड़ी होगी। 

'केवल मुसलमान-दलित ही नहीं, हर वर्ग आएगा साथ'
कांग्रेस की दिल्ली से पार्षद अरीबा ने अमर उजाला से कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से ही दिखाई दे गया था कि पूरे देश का मुसलमान और दलित कांग्रेस के साथ आना चाहता है। दिल्ली में भी यही संकेत दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल मुसलमान-दलित ही नहीं, समाज के दूसरे वर्ग भी आज कांग्रेस के साथ आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में बदलाव कर दिल्ली को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।


अरीबा का कहना है कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता का कोई काम नहीं कर रही है। लोगों को न तो पानी मिल रहा है, न ही साफ हवा मिल पा रही है जिससे लोग साफ हवा में सांस ले सकें। दस साल में उनके दिखाए हर सपने जमीन पर गिर चुके हैं जिसे दिखाकर वे सत्ता में आए थे। दिल्ली की जनता को अब केजरीवाल से विकास की कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed