फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bomb Threat in Delhi-NCR Schools: List Of Past Incidents Bomb Threat Emails

Bomb Threats: क्यों बार-बार मिलती है बम से उड़ाने की धमकी, पहले कब-कब हुईं ऐसी घटनाएं, जांच में क्या निकला?

Wed, 01 May 2024 04:10 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 01 May 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Delhi School Bomb Threat History: बुधवार को दिल्ली और एनसीआर के स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले। इसके बाद हड़कंप मच गया। स्कूलों में बम निरोधक दस्तों ने जांच की लेकिन किसी भी स्कूल में अब तक कुछ नहीं मिला है। 
 
loader
Bomb Threat in Delhi-NCR Schools: List Of Past Incidents Bomb Threat Emails
2024 में बम धमकी की घटनाएं - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

बुधवार सुबह दिल्ली और एनसीआर के स्कूलों में बम की धमकी ने सनसनी पैदा कर दी। कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिनमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। स्कूलों को खाली करा लिया गया है। स्कूलों में बम निरोधक दस्ते जांच कर रहे हैं। 


ताजा जानकारी के अनुसार, कई स्कूलों की तलाशी भी पूरी कर ली गई है लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस मेल के आईपी एड्रेस को खोजने में जुट गई है। वहीं दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा है कि अभी तक किसी भी स्कूल में कुछ नहीं मिला है। हम पुलिस और स्कूलों के साथ लगातार संपर्क में हैं। अभिभावकों और नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं। 


आइये जानते हैं कि आखिर क्यों बार-बार मिलती है बम की धमकी? बीते कुछ महीनों में कब-कब मिली है? जांच में क्या निकला?
 

हवाई अड्डों को धमकी 
दिल्ली और एनसीआर के स्कूलों से पहले पिछले महीने देशभर के हवाई अड्डों को धमकी मिली थी। बीते सोमवार को जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और देश के कुछ अन्य हवाई अड्डों को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। ईमेल मिलने के बाद हवाईअड्डे पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पिछले चार महीनों में यह चौथी बार था जब जयपुर हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इससे पहले, हवाईअड्डे को 16 फरवरी और 27 दिसंबर को धमकी भरे ईमेल मिले थे। दोनों मौकों पर जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। 

पिछले सप्ताह शुक्रवार दोपहर को हवाईअड्डे को एक धमकी भरा ईमेल मिला जिसके बाद तलाशी अभियान चलाए गए। साइबर टीम ने शुक्रवार के ईमेल की जांच शुरू की और कर्नाटक के गुंटूर जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा पिछले महीने ही भोपाल, गोवा, नागपुर, कोलकाता और मुंबई में हवाई अड्डों को कई बम धमकियां मिलीं। इनके परिसरों की गहन तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। 

 

दिल्ली के अस्पताल को मिली धमकी 
30 अप्रैल को दिल्ली के शाहदरा में चाचा नेहरू अस्पताल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। अस्पताल के एक स्टाफ सदस्य ने सुबह 10 बजे के आसपास ईमेल प्राप्त होने पर अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद बम सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परिसर को खाली कराया गया और गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया।अधिकारियों ने पुष्टि की कि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

एयरलाइन कर्मचारियों को बम की धमकी
मार्च 2024 में बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयरलाइन कर्मचारियों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में एक 41 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान आशीष लक्ष्मीदास करिया के रूप में हुई थी।

अवसाद में भेजे धमकी भरे मेल 
फरवरी 2024 में हैदराबाद पुलिस ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आरजीआईए) को कथित तौर पर बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने 2012 से 2020 तक आईटी क्षेत्र में काम किया। कोविड महामारी के दौरान उसकी नौकरी चली गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद व्यक्ति अवसाद में चला गया और उसने धमकी भरे मेल भेजे। आरोपी बिहार का रहने वाला है और अब बेंगलूरू में बस गया है। 

चेन्नई के स्कूलों को धमकी
फरवरी 2024 में ही चेन्नई के 13 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ग्रेटर चेन्नई पुलिस सीमा में संचालित 13 निजी स्कूलों को एक धमकी भरा मेल भेजा गया था, जिसमें दावा किया गया था कि एक शक्तिशाली बम रखा गया है। पुलिस ने गहन तलाशी ली और इसे अफवाह करार दिया।

पत्नी से लड़ाई कर दी झूठी कॉल 
जनवरी 2024 में गुड़गांव पुलिस ने 37 वर्षीय एक व्यक्ति को बम से उड़ाने की झूठी धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से मुंबई का रहने वाला अमर पाल जायसवाल लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार था और फिलहाल एक मेडिकल स्टोर पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। जांच से पता चला कि अमर पाल मानसिक रूप से बीमार होने के साथ नशे का आदी था, जिसके कारण अक्सर उसके और उसकी पत्नी के बीच झगड़े होते थे।

एक दिन अमर पाल की उसकी पत्नी से तीखी बहस हो गई थी और वह नशे में था। उसे डराने की कोशिश में उसने आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल किया और बम होने की झूठी कॉल की। 

सीएम योगी और राम मंदिर को धमकी 
जनवरी 2024 की शुरुआत में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अयोध्या के राम मंदिर को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स की एक टीम ने लखनऊ के गोमती नगर के विभूति खंड इलाके से ताहर सिंह और ओमप्रकाश मिश्रा को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी गोंडा के निवासी हैं और एक पैरामेडिकल संस्थान में काम करते हैं। इसके अलावा भी देशभर में कई बार धमकी देने की घटनाएं सामने आई हैं जिनमें अधिकतर झूठी पाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed