फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Municipal Corporation: AAP and BJP clash over corruption, Delhi government will investigate accounts

दिल्ली नगर निगम: भ्रष्टाचार पर भिड़े आप और भाजपा, दिल्ली सरकार करेगी खातों की जांच

Wed, 28 Jul 2021 10:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 28 Jul 2021 10:40 PM IST
सार

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की भाजपा शासित नगर निगमों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। वहीं भाजपा ने डीटीसी बसों में भ्रष्टाचार को लेकर पलटवार किया है। 
 

विज्ञापन
Delhi Municipal Corporation: AAP and BJP clash over corruption, Delhi government will investigate accounts
सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासित नगर निगमों में भारी भ्रष्टाचार चल रहा है। केवल 17.70 लाख रूपये की कूड़ा निस्तारण मशीन का एक साल में किराया 2.20 करोड़ रूपये तक चुकाया जा रहा है। दिल्ली सरकार नगर निगमों में चल रहे भ्रष्टाचार की जांच करेगी। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया है कि डीटीसी बसों के मामले में अपना भ्रष्टाचार सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी बौखला गई है। पार्टी ने कूड़ा निस्तारण मशीनों के काम में किसी तरह के भ्रष्टाचार होने की बात से साफ इनकार किया है।

विज्ञापन


भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि वे दिल्ली सरकार से नगर निगमों के खातों की स्पेशल ऑडिट करवाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कि नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत ली जा रहीं एक कूड़ा निस्तारण मशीन का किराया 6.30 लाख रुपए से बढ़ाकर 18.36 लाख रुपए किया जा रहा है। उन्होंने पूछा कि 17.70 लाख रुपए की मशीन का सालाना किराया 2.20 करोड़ रुपए कैसे हो सकता है? इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


डीटीसी बसों की खरीद के घोटाले से नहीं बचेगी आप : कपूर
उधर, दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी डीटीसी बस खरीद घोटाले के पकड़े जाने और जल बोर्ड घोटाले में लगातार लग रहे आरोपों से बौखला चुकी है। यही कारण है कि वह अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगाकर बचना चाहती है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ट्रोमल मशीन के मामले में जो ठेका किया गया है, वह केवल मशीनों के लिए नहीं है, बल्कि यही कंपनी कूड़ा उठाने से लेकर उसके निस्तारण तक पूरा कामकाज करेगी। इसके लिए ट्रकों और उनके साथ काम करने वाले श्रमिकों का पूरा इंतजाम भी कंपनी के जरिए ही किया जाएगा। मशीन तीन शिफ्टों में दिनरात काम करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली को साफ-सुथरा रखने के लिए यह बेहद शानदार उपाय किया जा रहा है, जिसका आम आदमी पार्टी को भी स्वागत करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed