फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi: Manish Sisodia said Central government should stop interfering with other states in the supply of oxygen

दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने कहा- ऑक्सीजन की सप्लाई में दूसरे राज्यों का दखल खत्म करे केंद्र सरकार

Wed, 21 Apr 2021 10:21 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 21 Apr 2021 10:21 PM IST
सार

  • दिल्ली को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद   
  • दिल्ली के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई को 378 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 700 मीट्रिक टन करने की मांग

विज्ञापन
Delhi: Manish Sisodia said Central government should stop interfering with other states in the supply of oxygen
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि ऑक्सीजन की सप्लाई में विभिन्न राज्यों की दखलंदाजी बंद की जानी चाहिए, क्योंकि बिना कारण दूसरे राज्यों के द्वारा ऑक्सीजन की सप्लाई में अड़चनें डालने से लोगों का जीवन संकट में पड़ जाता है। सिसोदिया ने यह अपील ऐसे समय में की है जब कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण हर राज्य में ऑक्सीजन की उपलब्धता पर भारी दबाव है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली आ रहे आक्सीजन टैंकरों को हरियाणा में रोका जा रहा है। सिसोदिया के इस कथन का हरियाणा ने खंडन किया है।

विज्ञापन


इसी बीच केंद्र सरकार ने दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया है, जिसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार का धन्यवाद भी किया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऑक्सीजन की जरूरत किसी सरकार की अपनी आवश्यकता के लिए नहीं, बल्कि उसमें इलाज करा रहे सामान्य लोगों के लिए होती है। 
विज्ञापन


ऑक्सीजन की सप्लाई में किसी भी तरह की बाधा आने से लोगों का जीवन संकट में पड़ जाता है, इसलिए इसकी सप्लाई में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली को आने वाले ऑक्सीजन की सप्लाई में कुछ राज्यों के द्वारा बाधा डाली जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में केवल दिल्ली के ही लोग इलाज नहीं कराते हैं, बल्कि पूरे देश के लोग बेहतर इलाज के लिए यहां आते हैं। इसलिए यहां ऑक्सीजन की आपूर्ति को एक छोटी सी सीमा में नहीं बांधा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस कारण से ऑक्सीजन की उपलब्धता को विशेष तरह से दुबारा निर्धारित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को होने वाली ऑक्सीजन की सप्लाई 378 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 700 मीट्रिक टन कर देनी चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से कोई राज्य या केंद्र सरकार अकेले नहीं लड़ सकती है। केंद्र-राज्य और सभी लोग मिलकर ही महामारी से लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में लगभग 18 हजार कोरोना के पेशेंट भर्ती हैं जिनके इलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई की जानी चाहिए। 

कोरोना मामलों के नोडल मंत्री बनाए गए सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर दूसरी परेशानी आ रही है कि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली को जितनी मात्रा में ऑक्सीजन मिलनी चाहिए, अन्य राज्यों के हस्तक्षेप से उसे दिल्ली तक लाने में कठिनाई हो रही है। अस्पतालों में बुधवार रात से दोबारा ऑक्सीजन की शॉर्टेज होने वाली है, क्योंकि फरीदाबाद के प्लांट से दिल्ली के लिए जो ऑक्सीजन भेजी जाने वाली थी, हरियाणा के एक अधिकारी द्वारा उस ट्रक को हरियाणा के लिए ही रोक दिया गया।


उन्होंने कहा कि एक ऐसा ही मामला मंगलवार रात मोदीनगर प्लांट में भी हुआ जहां अधिकारियों द्वारा दिल्ली आने वाले ऑक्सीजन ट्रक को रोक दिया गया और केंद्र सरकार के एक बड़े मंत्री से फोन पर बात करने और उनके दखल के बाद मोदीनगर से उस ट्रक को दिल्ली आने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed