{"_id":"60bbedb4936f26334f293c1c","slug":"delhi-maharashtra-gujarat-and-tamil-nadu-extended-the-lockdown-with-concessions-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु ने रियायतों के साथ बढ़ाए लॉकडाउन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु ने रियायतों के साथ बढ़ाए लॉकडाउन
Sun, 06 Jun 2021 03:03 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 06 Jun 2021 03:03 AM IST
सार
- राजधानी दिल्ली में सोमवार को समाप्त हो रहे लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है, हालांकि प्रतिबंधों में कई रियायतें दी गई हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सात जून से दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होगी।
विज्ञापन
Lockdown
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में पिछले दो महीनों के दौरान कोरोना के दैनिक मामले शनिवार को सबसे कम दर्ज किए गए। वायरस का संक्रमण कम होने के साथ ही दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र ने भी जनता के लिए कुछ रियायतों की घोषणा कर दी। लेकिन इन चारों राज्यों ने रियायतों के बावजूद लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी में सम-विषम के आधार पर खुलेंगे बाजार
राजधानी दिल्ली में सोमवार को समाप्त हो रहे लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है, हालांकि प्रतिबंधों में कई रियायतें दी गई हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सात जून से दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होगी। वहीं बाजार और मॉल सम-विषम आधार पर सुबह 10 बजे से रात्रि आठ बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन
सरकारी और निजी कार्यालय 50 फीसदी कार्यबल के साथ काम कर सकेंगे। महाराष्ट्र में भी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार ने सरकार ने सात जून से राज्य के उन इलाकों में शूटिंग की अनुमति दे दी है जहां हालात काबू में आ चुके हैं।
विज्ञापन
ठाकरे ने कम संक्रमण दर वाले इलाकों में मॉल-सिनेमाहॉल खोलने की दी छूट
यही नहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पूरे राज्य को अलग अलग हिस्सों में बांटकर उन क्षेत्रों में मॉल व सिनेमाहाल खोलने की भी अनुमति दे दी है जहां करोना के सक्रिय मामलों की दर पांच फीसदी से कम है।
तमिलनाडु में जारी लॉकडाउन कुछ रियायतों के साथ 14 जून तक जारी रहेगा। यहां आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को फिर से खोलने और सरकारी कार्यालयों में तीस फीसदी कार्यबल के साथ काम की अनुमति दी गई है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को इसकी घोषणा की। इस दौरान संक्रमण की उच्च दर वाले कोयंबटूर समेत 11 जिलों में में कम छूट होगी जबकि बाकी के जिलों में प्रतिबंधों में ज्यादा छूट होगी।
प्रधानमंत्री मोदी के गृहराज्य गुजरात में सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में सौ फीसदी कार्यबल के साथ काम करने की अनुमति होगी। अभी यहां 50 फीसदी कार्यबल के साथ कार्य करने की अनुमति है। यहां वाणिज्यिक गतिविधियों पर लागू प्रतिबंधों में भी ढील दी गई है। राज्य के 36 शहरों में अब दुकानें अधिक समय तक खुली रहेंगी। वहीं ओडिशा में मामलों में कमी की वजह से तीन जिलों में लॉकडाउन में ढील दी गई है।
हिमाचल और गोवा ने 14 जून तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू
हिमाचल प्रदेश और गोवा ने भी कोरोना कर्फ्यू को 14 जून तक बढ़ा दिया है। गोवा में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच संचालित करने की अनुमति है। जबकि हिमाचल प्रदेश में दुकानों, रेस्तरां और भोजनालयों को प्रतिबंधों में पहले से ही छूट मिली हुई है। वहीं मिजोरम में राज्य सरकार ने शनिवार को राजधानी आइजोल में कोरोना के मामलों में वृद्धि की वजह से पूर्ण लॉकडाउन को 14 जून तक बढ़ा दिया है।