{"_id":"67586dead4976725b50d33d1","slug":"delhi-india-bloc-meeting-at-residence-of-ncp-scp-chief-sharad-pawar-congress-leader-aap-chief-joins-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDIA Bloc: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगा इंडिया गठबंधन, शरद पवार के आवास पर मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
INDIA Bloc: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगा इंडिया गठबंधन, शरद पवार के आवास पर मंथन
Tue, 10 Dec 2024 10:06 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:06 PM IST
सार
दिल्ली में एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के आवास पर अहम बैठक में इंडिया गठबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, गठबंधन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। इंडिया गठबंधन के सभी दल सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ अदालत जाएंगे।
विज्ञापन
शरद पवार के दिल्ली आवास पर इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद दिल्ली में एनसीपी (एसपी) शरद पवार के आवास पर अहम बैठक हुई है। इस बैठक में दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी बैठक समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। इस बैठक में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा हुई, इसके बाद गठबंधन के नेताओं ने ये फैसला लिया कि वे सभी इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में घोटाला- एनसीपी (एसपी)
वहीं इस बैठक में शामिल एनसीपी (एसपी) पुणे के अध्यक्ष प्रशांत सुदामराव जगताप ने कहा, 'आज की बैठक में, हमने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को जिताने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हुए घोटाले के संबंध में इंडिया गठबंधन के रूप में सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के सभी दल अदालत जाएंगे। हमें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है और हम उम्मीद करते हैं कि सुप्रीम कोर्ट हमारे पक्ष में और घोटाले के खिलाफ फैसला सुनाएगा।'
विधानसभा चुनाव में महायुति और एमवीए का प्रदर्शन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला महायुति और महा विकास अघाड़ी गठबंधनों के बीच था। जिसमें महायुति ने 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल की। इसमें भाजपा ने अकेले 132 सीट, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार गुट की एनसीपी ने 41 सीटें जीती। महायुति गठबंधन के तीनों घटक दल भाजपा, शिवसेना और एनसीपी क्रमश: राज्य की शीर्ष तीन पार्टियां हैं। वहीं इसके उलट महा विकास अघाड़ी को 288 सीटों में से मात्र 46 सीटें ही मिली। इसमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की एनसीपी-एसपी ने सिर्फ 10 ही सीटें जीती है।
विज्ञापन
#WATCH | AAP national convener Arvind Kejriwal arrives at the residence of NCP-SCP chief Sharad Pawar, in Delhi. pic.twitter.com/zqq92fxoVj
— ANI (@ANI) December 10, 2024विज्ञापन
#WATCH | Congress leader Abhishek Manu Singhvi arrives at the residence of NCP-SCP chief Sharad Pawar, in Delhi. pic.twitter.com/MyU8kFNDRb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 10, 2024
#WATCH | Opposition leaders arrive at the residence of NCP-SCP chief Sharad Pawar, in Delhi. pic.twitter.com/VtWygWH4l3
— ANI (@ANI) December 10, 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में घोटाला- एनसीपी (एसपी)
वहीं इस बैठक में शामिल एनसीपी (एसपी) पुणे के अध्यक्ष प्रशांत सुदामराव जगताप ने कहा, 'आज की बैठक में, हमने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को जिताने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हुए घोटाले के संबंध में इंडिया गठबंधन के रूप में सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के सभी दल अदालत जाएंगे। हमें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है और हम उम्मीद करते हैं कि सुप्रीम कोर्ट हमारे पक्ष में और घोटाले के खिलाफ फैसला सुनाएगा।'
#WATCH | Delhi | President, NCP(SP) Pune, Prashant Sudamrao Jagtap says, "In today's meeting (at NCP-SP chief Sharad Pawar's residence), we have decided to appear in Supreme Court as INDIA alliance regarding the scam that happened in Maharashtra assembly elections to make BJP led… pic.twitter.com/UWqVERRsZ1