फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi High Court dismisses petition against Kamal Haasan over his hindu terrorist remark

कमल हासन को हिंदू आतंकवादी वाले बयान पर दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, याचिका खारिज

Wed, 15 May 2019 01:34 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 15 May 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
Delhi High Court dismisses petition against Kamal Haasan over his hindu terrorist remark
कमल हासन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

दिल्ली उच्च ने मक्कल निधि मय्यम पार्टी के अध्यक्ष और अभिनेता कमल हासन के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। उनके खिलाफ यह याचिका भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय ने दाखिल की थी। अदालत ने कहा है कि चूंकि मामला तमिलनाडु में घटित हुआ इसलिए याचिकाकर्ता सही स्थान पर संपर्क कर सकते हैं। उनके खिलाफ यह याचिका नाथूराम गोडसे को हिंदू आतंकवादी कहने की वजह से दायर की गई थी।

विज्ञापन

 

चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट को बताया कि कमल हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है और उपाध्याय की पहली मांग पूरी हो गई है। अदालत ने आयोग को निर्देश दिए कि वह याचिकाकर्ता की मांग के अनुसार अभिनेता के चुनाव प्रचार पर पांच दिन की रोक लगाने और उनकी पार्टी की मान्यता रद्द करने के विषय पर विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मई को तमिलनाडु के अरवाकुरिची विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करते हुए कमल हासन ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को स्वतंत्र भारत का पहला हिंदू आतंकवादी कहा था। जिसके बाद से सियासत गरमा गई है। उन्होंने कहा था, मैं ये इसलिए नहीं कह रहा कि यहां काफी संख्या में मुसलमान हैं। मैं ये महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजाद भारत में पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम था- नाथूराम गोडसे। अरवाकुरिची में 19 मई को उपचुनाव होना है।

इससे पहले नवंबर 2017 में भी हासन तब विवाद में आए थे जब उन्होंने 'हिंदू उग्रवाद' पर तंज कसा था। तब भाजपा और दूसरे हिंदू संगठनों ने उनकी कड़ी आलोचना की थी। गोडसे को लेकर दिए उनके बयान पर राजनीति तेज हो गई है। जहां एआईएमआीएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी उनके पक्ष में आ गए हैं तो हिंदू संगठनों और भाजपा ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने कमल हासन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'कमल हासन का यह बयान एकदम गलत है। हिंदूओं का नाता कभी आतंकवाद से नहीं रहा है। यह सिर्फ मानसिकता का फर्क है। हिंदू कभी आतंकवादी नहीं होता है। सनातन हिंदू धर्म कभी भी किसी को हिंसा नहीं सिखाता। वह हमेशा प्रेम और सद्भाव की ही बात करता है। हिंदू धर्म पर टिप्पणी करने वालों को पहले हिंदू धर्म को जानना और समझना चाहिए।'


कनल हासन के पक्ष में ओवैसी ने कहा कि हम आतंकी को आतंकी नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस शख्स ने महात्मा गांधी की हत्या की उसे हम आतंकी ही कहेंगे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिसने महात्मा गांधी की हत्या की उसे हम महात्मा कहें या राक्षस? आंतकी कहें या हत्यारा? औवैसी ने कपूर कमीशन की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इस रिपोर्ट में जिसकी भूमिका साजिशकर्ता की साबित हुई है, उसे आप महापुरुष कहेंगे या फिर नीच कहेंगे? हम उसे आतंकवादी कहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed